ब्रेकिंग
Varanasi News: नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार; प्रेगनेंसी छिपाने के लिए खिलाई थी... Kota Mahant Murder Case: चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज हत्याकांड का खुलासा; संपत्ति के विवाद मे... Hansi Gym Owner Murder: हरियाणा के हांसी में जिम संचालक की सरेआम हत्या; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जि... Weather Alert Today: दिल्ली-यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें आज कैसा रहे... Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे...
मध्यप्रदेश

भारत टाकीज के पास लकड़ी गोदाम में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

 भोपाल। राजधानी के भारत टाकीज इलाके में गुरुवार सुबह एक लकड़ी के गोदाम में अचानक आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख फायर बिग्रेड कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि गोदाम मालिक का कहना है कि आग लगने से उनका लगभग 17-18 लाख का माल जलकर खाक हो गया। फायर बिग्रेड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार भारत टाकीज क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर स्थित अमन फर्नीचर आरा मशीन एवं गोदाम मैं गुरुवार सुबह 6:40 बजे भीषण आग लगी थी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर स्टेशन बोगदा पुल, माता मंदिर, फतेहगढ़, कबाड़खाना, बैरागढ़ आदि से लगभग एक दर्जन दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया था। आग भीषण होने की वजह से काबू पाने में लगभग 3 घंटे का समय लग गया। इस तरह आग पर 10:00 बजे तक काबू पा लिया गया। फायर कर्मियों ने बताया कि गोदाम के पास ही एक होटल का निर्माण हो रहा है। आग लगने से वह इमारत पूरी तरह काली हो गई है वहीं आसपास भी अन्य लकड़ी के गोदाम , दुकानें स्थित हैं। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आग इनको भी अपनी चपेट में ले लेती और एक बड़ा हादसा हो सकता था। इधर गोदाम के मालिक फैजान ने बताया कि आग लगने से उनका लगभग 17 से 18 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।

 

Related Articles

Back to top button