ब्रेकिंग
Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त... Howrah to Khatipura Special Train 03007: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे का अहम फैसल... Ranchi Khunti News Update: शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, आग की ऊंची लपटें उठने से मची अफरा-तफरी, फायर ब... One Zone One Operator Delhi: दिल्ली में अब रोबोटिक होगी सीवरों की सफाई, दक्षिण दिल्ली के लिए 6,044 क... IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें अपने राज्य...
महाराष्ट्र

 मुंबई और महाराष्ट्र के महत्व को कम करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की यात्रा- नाना पटोले

मुंबई । महाराष्ट्र देश का एक उन्नत राज्य है और इस शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्राप्त है। लेकिन मुंबई और महाराष्ट्र के महत्व को कम करने के लिए बीजेपी साजिश रच रही है। इसके तहत पहले यहां के उद्योगों को गुजरात भेजने के बाद महाराष्ट्र के हिस्से के बाकी उद्योग को बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में भेजने की एक चालाक योजना बनाई गई है। बीजेपी पर यह गंभीर आरोप महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने लगाया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस की ईडी सरकार केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। इसके तहत ईडी सरकार निवेश के नाम पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेहमाननवाजी में जुटी है। इस संबंध में आगे बोलते हुए नाना पटोले ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत हीं खराब है। योगी आदित्यनाथ की सरकार कोर्ट और जज के अभाव में बुलडोजर चलाकर गरीब और आम आदमी के घरों को उजाड़ रही है। योगी के राज में महिलाएं अल्पसंख्यक दलित समुदाय सुरक्षित नहीं हैं। वहां के लोग खौफ़ के साए में जी रहे हैं। योगी आदित्यनाथ धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं। ऐसे में कौन कारोबारी इस राज्य में निवेश करने की हिम्मत करेगा जहां धर्म के आधार पर राजनीति कर सरकार चलाई जाती है। लेकिन महाराष्ट्र में ईडी सरकार की मदद से उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र से महाविकास आघाड़ी सरकार को इसलिए सत्ता से उखाड़ फेंका गया ताकि ईडी सरकार की मदद से केवल भाजपा शासित राज्यों गुजरात मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ाया जाए और महाराष्ट्र के महत्व को कम किया जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि मुंबई के फिल्म उद्योग पर योगी आदित्यनाथ की नजर है। इससे पहले भी भाजपा द्वारा इस उद्योग को उत्तर प्रदेश तक ले जाने के कई प्रयास किए गए। माविआ की सरकार के दौरान कई निर्माताओं अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को बदनाम किया गया और उन पर दबाव डाला गया। एक साजिश के तहत मुंबई के बॉलीवुड की इमेज ऐसी बनाने की कोशिश की गई कि फिल्म उद्योग नशे की लत का अड्डा बन गया है। अब एक बार फिर फिल्म उद्योग को उत्तर प्रदेश में ले जाने की कोशिश की जा रही है और इसमें राज्य की खोके सरकार बीजेपी की मदद कर रही है।

नाना पटोले ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि वह उद्योगपतियों से उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने की अपील करने के मकसद से मुंबई आए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि निवेश के लिए मुंबई में रोड शो करने की क्या जरूरत है? कौन से उद्योगपति सड़क पर खड़े होकर उनसे मिलने वाले हैं? नाना पटोले ने यह भी कहा कि भाजपा का एजेंडा केवल निवेश के नाम पर मुंबई और महाराष्ट्र के महत्व को कम करना है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस साजिश में महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार भी बीजेपी का साथ दे रही है।

Related Articles

Back to top button