ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
विदेश

अमेरिका भारत को दे वैक्‍सीन की अतिरिक्‍त खुराक, महामारी से लड़ने में करे हर संभव मदद- ब्रेड

वाशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्‍य ब्रेड वेन्‍स्‍ट्रप ने कहा है कि भारत अमेरिका का करीबी रणनीतिक साझेदार है। इसलिए अमेरिका को भारत की महामारी से लड़ने में हर संभव मदद करनी चाहिए। उन्‍होंने अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन से अपील की है कि भारत को इस महामारी पर विजय पाने के लिए वैक्‍सीन की अतिरिक्‍त खुराक दी जानी चाहिए। उनका ये भी कहना है कि ऐसे समय में जबकि हम अपने दोस्‍तों और साझेदारों पर विचार कर रहे हों जरूरी ये भी है कि अमेरिकी बौद्धिक संपदा और नवाचारों की रक्षा की जाए। ब्रेड ने इस बात पर खासा जोर दिया हे कि भारत को इस महामारी से उबरने के लिए अमेरिकी मदद की सख्‍त जरूरत है। हमारे पास इस बात का पूरा अवसर है कि हम वहां पर और पूरी दुनिया में जहां भी हमारी सख्‍त जरूरत है, कोविड वैक्‍सीन की सप्‍लाई कर उनकी मदद कर सकें।

ब्रेड ने अमेरिका की मदद के बाबत एक ट्वीट किया है जिसमें उन्‍होंने ये बाते कही हैं। उनका कहना है अमेरिका ने कारगर, सुरक्षित वैक्‍सीन को रिकॉर्ड समय में तेजी से भेजा है। इसमें उन्‍होंने ये भी कहा है कि अमेरिकी सरकार को देश में हो रहे शोध को भी सुरक्षित करना चाहिए। इसके अलावा पूरी दुनिया में जहां भी कहीं अमेरिकी मदद की दरकार है और अमेरिकी साझेदार है, को मदद दी जानी चाहिए। को से जानी चाहिए।

एक अन्‍य सदस्‍य जिम कोस्‍टा ने कहा है कि भारत लगातार कोरोना महामारी का सामना कर रहा है। ये बेहद जरूरी है कि हम अपने मित्र राष्‍ट्रों और सहयोगियों को जल्‍द से जल्‍द मदद दें। ये मदद वहां पर वैक्‍सीन की सप्‍लाई कर की जा सकती है। उन्‍होंने ये भी कहा है कि विश्‍व को पुराने रूप में वापस आने के लिए सभी देशों के सहयोग की दरकार है। कोई भी एक देश अकेले दम पर इससे नहीं निपट सकता है। अमेरिकी कांग्रेस के करीब दर्जन भर सदस्‍यों और सांसदों ने अमेरिकी सरकार से ये अपील की है कि वो भारत में हर संभव मदद पहुंचाए।

आपको बता दें कि भारत में फरवरी से शुरू हुई कोरोना महामारी की दूसरी लहर से लाखों की सख्‍यों में लोग प्रभावित हुए हैं। दूसरी लहर में न सिर्फ भारत में रोजाना आने वाले नए मामलों की संख्‍या में बेतहाशा तेजी हुई बल्कि संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी काफी बढ़ा है। हालांकि मौजूदा समय में दूसरी लहर का चरम स्‍तर अब जा चुका है और नए मामलों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं अब रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार कम हो रहा है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन भारत इस महामारी पर काबू पाने की तरफ आगे बढ़ रहा है।

आपको यहां पर ये भी बताना जरूरी होगा भारत में वैक्‍सीन की कमी को देखते हुए कई देशों ने मदद की थी। विभिन्‍न देशों से भारत को चिकित्‍सीय उपकरण भेजे गए थे और आक्‍सीजन की सप्‍लाई की गई थी। वहीं कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने कोरोना वैक्‍सीन की अतिरिक्‍त खुराक दुनिया के विभिन्‍न देशों में भेजने की बात की थी। इसके बाद कई सांसदों ने पहले भी राष्‍ट्रपति बाइडन से इस बात की अपील की थी कि भारत को वैक्‍सीन की अतिरिक्‍त खुराक दी जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button