ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट में गलत नाम और जानकारी अब कर सकते हैं सही, CoWin पोर्टल पर जाकर ऐसे करें करेक्शन

नई दिल्ली। अगर आपने कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान अपना नाम, जन्मतिथि या कोई जानकारी गलत लिख दी है और आप सोच रहे हैं कि इसे कहां और कैसे ठीक कराया जाए तो बिल्कुल घबराएं नहीं।  सरकार ने आपकी इस दुविधा का समाधान निकाल दिया है। भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान लगातार चल रहा है। कोरोना टीकाकरण में मुख्य भूमिका निभा रहे कोविन पोर्टल को सरकार लगातार बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। इसी दिशा में सरकार ने कोविन पोर्टल पर एक नया फीचर जोड़ दिया है। इससे अगर आपके वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में किसी तरह की गलती हो गई है तो अब आप इसे कोविन पोर्टल के जरिए ठीक कर सकते हैं।

नाम, जन्मतिथि और जेंडर को कर सकते हैं सही

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन (CoWin) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी ने अगर गलती से अपना नाम, जन्मतिथि या जेंडर गलत लिख दिया है और वैक्सीन सर्टिफिकेट (Vaccine Certificate) में भी यह गलत दिख रहा है तो अब इसमें सुधार कोविन पोर्टल (cowin.gov.in) पर किया जा सकता है। इसके बाद आपके वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर सही नाम, जन्मतिथि और जेंडर आ जाएगा। हालांकि इस गलत जानकारी को सिर्फ एक बार ही अपडेट या यही किया जा सकता है। इसमें बार-बार अपडेट या सही किए जाने का विकल्प फिलहाल नहीं है।

बस आपको कोविन की वेबसाइट पर जाकर अपनी समस्या बतानी होगी। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में आने वाली गलतियों से परेशान थे। सरकार ने उनके लिए गलतियों में सुधार करने का काम अब आासान कर दिया है।

पोर्टल पर जाकर नाम और जानकारी सही ऐसे सही करें

– सबसे पहले कोविन पोर्टल को खोलकर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और अपना अकाउंट खोलें।

– इसके बाद समस्या बताएं वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

– क्लिक करने के बाद आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे, इसमें अपनी दिक्कत के मुताबिक विकल्प चुनकर सही जानकारी डालें।

Related Articles

Back to top button