ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
उत्तरप्रदेश

कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे पिता ने नशे में अपनी 9 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म 

बरेली । यूपी के बरेली में खून के रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है जहां एक शराबी पिता ने अपनी ही 9 साल की बेटी के साथ दरिंदगी का शिकार बना डाला। इस मामले में आरोपी के भाई अजय ने अपने ही भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने कहा कि शराब के नशे में गलती हो गई।

बता दें कि हाल ही में वह जेल से रिहा हुआ है। इससे पूर्व में भी आरोपी लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में जेल की सलाखों के पीछे जा चुका है। मामला थाना बहेड़ी क्षेत्र का है जहां के रहने वाले अजय ने अपने भाई राजेश पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि भाई ने अपनी 9 साल की बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था। जब उनकी भतीजी चिल्लाई तब उन्होंने जाकर देखा तो भाई शराब के नशे में था और उसके साथ गंदी हरकत कर रहा था। इस मामले की जानकारी परिवार और रिश्तेदारों को देते हुए पुलिस से मामले की लिखित में शिकायत की।

पुलिस ने आरोपी के  खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी राजेश से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया है। 9 साल की बेटी मां की मौत के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। एसपी सिटी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह के एक मामले में आरोपी पर 354 और 366 की कार्रवाई हो चुकी है और वह हल्द्वानी जेल भी जा चुका है।

Related Articles

Back to top button