ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
टेक्नोलॉजी

बिजली बचत के ये हैं 3 फॉर्मूले, फॉलो करने पर आएगा हाफ बिल

महंगाई के दौर में गर्मी में आने वाले लंबे चौड़े बिजली के बिलों ने लोगों की कमर तोड़ रखी है. जिनके घर में दो एसी चलते हैं उनका बिल 10 हजार रुपए महीने से कम नहीं आता है. ऐसे में गर्मी के मौसम में मिडिल क्लास फैमिली का बजट बिगड़ जाता है.

आज हम आपके लिए बिजली बिल आधा करने के तीन फॉर्मूले लेकर आए हैं, जिनको फॉलो करके आप अपने बिजली के बिल को आधा कर सकते हैं, जिससे आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा और आपके पैसे भी बचेंगे.

AC में करें ये बदलाव

सबसे ज्यादा बिजली का यूज एयर कंडीशनर करते हैं, गर्मी के मौसम में लोग ठंडक के लिए 20-20 घंटे एयर कंडीशनर चलाते हैं. ऐसे में महीने में एक एयर कंडीशनर 3 से 4 हजार रुपए की बिजली कंज्यूम करता है. अगर आपको बिजली का बिल कम करना है तो आपको अपने यहां इन्वर्टर एयर कंडीशनर यूज करना चाहिए. जो कि बिजली की खपत कम करता है.

सीलिंग फैन में करें बदलाव

अभी तक बाजार में जो सीलिंग फैन आते थे वो 70 से 120 वॉट तक के आते थे, लेकिन अब बाजार में BLDC फैन आ गए हैं. जो कि 32 वाट के होते हैं . आपको बता दें BLDC फैन पुराने फैन के मुकाबले आधी से कम बिजली यूज करते हैं और इनकी स्पीड और हवा देने की क्षमता भी अधिक होती है.

माइक्रोवेव ओवन में करें ये काम

अगर आप किचन में माइक्रोवेव ओवन यूज करते हैं तो इस बात को ध्यान से पढ़ना चाहिए. दरअसल यूजर्स माइक्रोवेव ओवन को यूज करने के बाद उसका स्विच ऑफ नहीं करते हैं. ऐसे में माइक्रोवेव ओवर बिजली की खपत करता रहता है और आपका मीटर लगातार चलता रहता है. इसलिए जब माइक्रोवेव ओवन का काम खत्म हो जाए तो आपको इसका स्विच ऑफ कर देना चाहिए. आप इन फॉर्मूलों को अपनाने से न केवल बिजली की बचत कर सकते हैं बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में योगदान कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button