ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
उत्तरप्रदेश

होटल पर हो रही थी एलपीजी की अवैध सप्लाई,विस्फोट के बाद लगी आग

लखनऊ | लखनऊ में एलपीजी सिलेंडर से अवैध तरीके से पांचवें माले पर की गई सप्लाई से बाराबिरवा इलाके में स्थित इंपीरियो ग्रांड होटल के किचन में शुक्रवार शाम तेज धमाका हो गया। नोजल में हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिल्डिंग का कांच सड़क पर गिरने से चार गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। धमाके के बाद होटल में आग लग गई। गनीमत रही कि आग विकराल रूप नहीं ले सकी।

दमकल के पहुंचने से पहले आग बुझा ली गई थी।प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर विक्रम सिंह के मुताबिक होटल में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे किचन में गैस का नोजल फट गया। इससे किसी का सिर फट गया तो किसी का चेहरा झुलस गया। हादसे में नीतू, शिवांगी, पवन, हिमांशु, रौनक, ओम प्रकाश, राजकमल, शुभम, रोहन व इस्लामुद्दीन घायल हुए हैं। सभी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि होटल मालिक हमीरपुर निवासी शिवम गुप्ता हैं, उनसे संपर्क किया गया है। उनके पिता उच्चाधिकारी हैं।

उनकी गैर मौजूदगी में होटल मैनेजर अभिषेक सिंह कामकाज देखते हैं।धमाके से होटल के कमरों में मौजूद स्टाफ में भगदड़ मच गई। किचन में लगा कांच पांचवीं मंजिल से सड़क पर आ गिरा। बिल्डिंग के पिछले हिस्से में लगे सभी कांच व टाइल्स भी टूट गईं। सड़क पर खड़ी पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस के मुताबिक होटल में कुल 20 कमरे हैं, उनमें से तीन ही बुक थे। हालांकि हादसे के वक्त होटल के किसी कमरे में लोग मौजूद नहीं थे। जो घायल हुए हैं, उनमें गैस पाइपलाइन सही करने वाले व अन्य कर्मचारी हैं।होटल में धमाके से हाई वोल्टेज लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिर गया, जिसकी जानकारी होने पर विद्युत विभाग ने सप्लाई बंद करवाई।

Related Articles

Back to top button