ब्रेकिंग
MP Monsoon Update: मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश में जून का कोटा पूरा; जानें कब होगी आधिकारिक एं... INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में विपक्ष की महाबैठक; बीजेपी को घेरने की रणनीति पर मंथन, कई बड़े दल र... TMC Crisis in Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, 10 स... Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
मध्यप्रदेश

प्रवासी भारतीयों के योगदान पर केंद्रित सम्मेलन का शुभारंभ

इंदौर। प्रवासी भारतीय दिवस की पूर्व संध्या पर सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय और पीपल ऑफ इंडियन ओरिजन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे प्रवासी भारतीय भी सम्मिलत हो रहे हैं। पांच बिलियन डॉलर इकॉनमी में प्रवासी भारतीयों के योगदान पर केंद्रित इस सम्मेलन का उद्घाटन मध्यप्रदेश के विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने किया। सेमिनार का शीर्षक ‘नवभारत का नमो निर्माण’ दिया गया है। इसके सत्रों में सांसद सुरेश प्रभु, सांसद डा. सत्यपाल सिंह और मप्र भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में होगी प्रदेश के मिलेट्स की ब्रांडिंग

मध्यप्रदेश में पैदा होने वाले मिलेट लघु धान्य की ब्रांडिंग वैश्विक स्तर पर पहुंचने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। इसलिए हाल ही में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) में मध्यप्रदेश के मिलेट्स कोदो, कुटकी, रागी, सांवा, ज्वार, बाजरा आदि की ब्रांडिंग भी की जाएगी। साथ ही इस बार जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन भारत में होने वाला है। फरवरी में इसकी कुछ बैठकें इंदौर में भी होंगी। ऐसे में मिलेट्स की ब्रांडिंग जी-20 देशों की बैठकों के दौरान भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button