ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

इन 4 आदतों की वजह किडनी हो जाती है कमजोर

बदलते हुए वक्त में किडनी की बीमारी काफी ज्यादा बढ़ गई है कई युवा भी इसके शिकार हो रहे हैं, इसलिए उनकी कुछ बुरी आदतें ही जिम्मेदार होती हैं.

 किडनी हमारी बॉडी का एक अहम ऑर्गन है, इसकी अहमियत तब पता चलती है जब इसमें किसी तरह की खराबी आने लगती है और आप बीमार पड़ जाते हैं. गुर्दे शरीर की गंदगी साफ करने का काम करते है जिसे अनचाहे पदार्थ बाहर निकल आते है. अगर इस अंग का ख्याल नहीं रखा जाए तो किडनी फेलियर या किडनी डैमेज होने का खतरा पैदा हो जाता है. इसके लिए हमारी खुद की कुछ बुरी आदतें जिम्मेदार हैं, जिन्हे जितनी जल्दी छोड़ दिया जाए उतना अच्छा होगा.

किडनी की सेहत के लिए खतरनाक हैं ये आदतें

ज्यादा शराब पीना
शराब को हमेशा से सेहत के लिए नुकसादेह करार दिया जाता रहा है, लेकिन फिर भी लोग इसके सेवन से बाज नहीं आते. जो लोग हद से ज्यादा अल्कोहल ड्रिंक करते उनकी किडनी पूरी तरह से डैमेज हो सकती है.

पानी कम पीना

हमारी किडनी का काम गंदगी को फिल्टर करना है जो बिना पानी की मदद के मुमकिन नहीं है. अगर आप पर्याप्त मात्रा में वॉटर इनटेक नहीं करते हैं तो ये किडनी स्टोन का कारण बन सकता है और शरीर में कई तरह की परेशानियां पेश आ सकती हैं

पेन किलर
अगर आप सिर दर्द, दांत दर्द या किसी तरह के बदन दर्द की वजह से अक्सर पेन किलर खाते हैं तो ये गुर्दों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि इससे किडनी के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.

ज्यादा नमक खाना
नमक में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकते हैं, ये किडनी की बीमारियों का बड़ा कारण बन सकता है. एक दिन में करीब 5 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन न करें.

Related Articles

Back to top button