ब्रेकिंग
MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर...
देश

डेरा बाबा नानक पहुंचे PM मोदी,श्री करतारपुर साहिब के लिए जल्द करेंगे पहला जत्था रवाना

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित भारत-पाक के बीच खुलने वाले करतारपुर  कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेरा बाबा नानक पहुंच गए है। उनके साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, सांसद सुखबीर बादल ,पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकाश करवाए गए अखंड पाठ के समक्ष नतमस्तक होकर कीर्तन का श्रवण किया।वह कुछ समय बाद  श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को करतापुर साहिब के लिए रवाना करेंगे। जत्थे में 117 वी.आई.पी. हैं, जिनमें  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब सरकार के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, गुरदासपुर से भाजपा सांसद सन्नी देओल आदि गण्यमान्य शामिल हैं।

सुबह किए थे सुल्तापुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब के दर्शन

प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह साढ़े 9 बजे के करीब गुरुद्वारा बेर साहिब के दर्शन किए थे। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह,केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल तथा अन्य नेता उपस्थित थे।

कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए  7 हजार जवान तैनात

बता दें कि कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए भारत में 7 हजार जवान तैनात किए गए हैं। जबकि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 सदस्यों वाला विशेष ‘पर्यटन पुलिस बल’ तैनात किया गया है। कॉरिडोर की सुरक्षा का जिम्मा पाकिस्तानी रेजरों पर है।

 यह है श्री करतारपुर साहिब का इतिहास 

करतारपुर साहिब, पाकिस्तान के नारोवाल जिले में स्थित है। यह जगह भारतीय सीमा से महज 3 किमी. और लाहौर से करीब 120 किमी. दूर है। सिख इतिहास के अनुसार, गुरु नानक देव जी ने अपनी 4 प्रसिद्ध यात्राओं को पूरा करने के बाद 1522 में करतारपुर साहिब में रहने लगे थे। नानक साहिब ने अपने जीवन काल के अंतिम 17 वर्ष यहीं बिताए थे। पर भारत-पाक के बंटवारे के दौरान श्री करतारपुर साहिब पाकिस्तान में चला गया था। डेरा बाबा नानक से इसकी दूरी महज 1 किलोमीटर की थी। लोग डेरा बाबा नानक से दूरबीन के जरिए पवित्र गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button