ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
देश

महाराष्ट्र में 15 दिनों में तीन विधायकों की कार दुर्घटनाग्रस्त 

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 15 दिनों में तीन विधायकों की कारों का एक्सीडेंट हो चुका है. बीजेपी विधायक जयकुमार गोरे एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे और शिंदे गुट के विधायक योगेश कदम की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है. इस हादसे में तीनों विधायक घायल हो गए। इससे पहले 14 अगस्त 2022 को शिव संग्राम के नेता और विधायक विनायक मेटे का कार दुर्घटना में निधन हो गया। इससे पूरे महाराष्ट्र में खलबली मच गई। इसके बाद सिलसिलेवार हादसों ने विधायकों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। बीजेपी विधायक जयकुमार गोरे की कार का बीते साल 24 दिसंबर को एक्सीडेंट हो गया था. कार से नियंत्रण खोने के बाद कार नदी में जा गिरी। इस हादसे में गोरे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं एनसीपी के विधायक धनंजय मुंडे जब कार्यक्रम के बाद घर जा रहे थे तब रात के समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मुंडे के सीने और सिर में गंभीर चोटें आई। धनंजय मुंडे को एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया। उनका ब्रिज कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। धनंजय मुंडे ने खुद ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी कि ड्राइवर के कार से नियंत्रण खो देने से मामूली हादसा हो गया. अब शिंदे गुट के दापोली के विधायक योगेश कदम की कार शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। सौभाग्य से कदम बाल-बाल बच गए। बहरहाल बीते 15 दिन में महाराष्ट्र के 3 विधायकों के साथ हुए सड़क हादसों से विधायकों की सुरक्षा का मुद्दा खड़ा हो गया है.

Related Articles

Back to top button