ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
टेक्नोलॉजी

वादे से पलटे एलन मस्क, निकले गए कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला हर्जाना 

न्यूयार्क। टिवटर के नए बॉस एलन मस्क कुछ समय पहले कड़ी आलोचना का सामना कर रहे थे जब ट्विटर के अधिग्रहण के बाद कई कर्मचारियों को निकाला दिया था उस वक्त इन कर्मचारियों को हर्जाने के तौर पर बड़ी रकम देने का वादा किया गया था लेकिन खबर है कि कई कर्मचारियों को अब तक यह पैसा नहीं मिला है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। नवंबर की शुरुआत में ट्विटर ने अपने 7500 कर्मचारियों की टीम में से लगभग आधे लोगों को नौकरी से निकाल दिया था।

नौकरी से निकाले गए कैलिफोर्निया में रहने वाले लगभग 1000 लोगों ने राज्य के पास इस संबंध में दस्तावेज दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन श्रमिकों को राज्य और संघीय कानून के तहत दो महीने बाद नियमित पे चेक मिलने थे। लेकिन 60 दिनों की अवधि 4 जनवरी को समाप्त हुई लेकिन अब तक रकम नहीं मिली है। निकाले गए 3 कर्मचारियों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया कि बर्खास्त कर्मचारियों ने अभी तक अतिरिक्त पैकेज या स्वास्थ्य कवरेज को जारी रखने को लेकर किसी जानकारी के बारे में पता नहीं चला है। दरअसल मस्क ने छंटनी के समय ट्वीट करके कहा था कि सभी कर्मचारियों को 3 महीने की सैलरी हर्जाने के तौर पर मिलेगी।

हालांकि छंटनी की घोषणा के समय मस्क ने इस रकम के भुगतान को लेकर विवरण नहीं दिया था। ट्विटर के विपरीत फेसबुक के मकर जुकरबर्ग ने 9 नवंबर को छंटनी की घोषणा करते हुए कंपनी से बाहर निकलने के बाद कर्मचारियों के साथ क्या होगा इस पर बड़ी स्पष्टता दी थी। फेसबुक की मूल इकाई मेटा प्लेटफॉर्म्स ने 11000 कर्मचारियों को छंटनी में निकाल दिया था। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भारत में इंजीनियरिंग बिक्री और विपणन और संचार टीमों के कर्मचारियों को निकाल दिया था। हालांकि भारत में भी छंटनी किए गए कर्मचारियों के लिए सर्वेंस पैकेज यानी हर्जाने की रकम को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी।

Related Articles

Back to top button