ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
विदेश

पुतिन का एकतरफा सीजफायर खत्म, रूसी सैनिकों ने बेलारूस सीमा पर संभाला मोर्चा गोलीबारी में एक की मौत 

कीव। ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 36 घंटे का एकतरफा युद्ध विराम खत्म होने के साथ ही पूर्वी यूक्रेन में रूस की रात भर की बमबारी में कम से कम एक शख्स की मौत हो गई. मॉस्को ने क्रिसमस के मौके अपना स्व-घोषित एकतरफा संघर्ष विराम खत्म करके अपने पड़ोसी पर जीत हासिल करने तक जंग को जारी रखने के संकल्प को फिर से दोहराया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को रूस और यूक्रेन में मनाए जाने वाले ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के मौके पर 36 घंटे के संघर्ष विराम का आदेश दिया था.

ज्यादातर यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स ईसाइयों ने पारंपरिक रूप से 7 जनवरी को क्रिसमस मनाया है जैसा कि रूस में रूढ़िवादी ईसाइयों ने किया है.
बहरहाल यूक्रेन ने इस एकतरफा युद्धविराम को खारिज कर दिया था. टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर इलाके के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि रूस की गोलाबारी के कारण खार्किव के पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक 50 वर्षीय शख्स की मौत हो गई. राष्ट्रपति पुतिन के फर्स्ट डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ सर्गेई किरियेंको ने कहा कि विशेष सैन्य अभियान के लिए राष्ट्रपति पुतिन द्वारा तय कामों को पूरा किया जाएगा और निश्चित रूप से रूस की जीत होगी. फिलहाल अब अपने 11वें महीने में चल रही जंग का कोई अंत नहीं दिख रहा है. जिसने हजारों लोगों की जान ले ली है लाखों लोगों को विस्थापित कर दिया है और यूक्रेन के कई शहरों को मलबे के ढेर में बदल दिया है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा था कि रूस एक बड़े नए हमले की योजना बना रहा है. इस बात को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं कि उत्तर से यूक्रेन पर हमला करने के लिए मॉस्को अब बेलारूस का इस्तेमाल कर सकता है. बेलारूस में रूस की सैन्य गतिविधियां हाल के दिनों में बहुत तेजी से बढ़ी हैं और वहां रूसी सैनिक बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं. बेलारूस में सैन्य गतिविधि की निगरानी करने वाले अनौपचारिक टेलीग्राम चैनलों ने शनिवार देर रात बताया कि पिछले दो दिनों में रूस से करीब 1400-1600 रूसी सैनिक बेलारूस के उत्तरपूर्वी शहर विटेबस्क पहुंचे हैं.

Related Articles

Back to top button