ब्रेकिंग
फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा! ट्रक-स्कूटी की टक्कर के बाद लगी भयानक आग; 2 लोगों की जिंदा जलकर द... लुधियाना में पहली ही बारिश में डूबे बाजार! 3-4 फीट पानी भरने से व्यापारियों का भारी नुकसान, भड़के दु... नवांशहर में कनाडा स्पाउज वीजा के नाम पर 8.70 लाख की ठगी! फर्जी डिग्री देकर ठगा, ट्रैवल एजेंट पर FIR ... लुधियाना में सरकारी स्कूल की 15 वर्षीय छात्रा अमानत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता! पुलिस खंगाल रही ... सांसद अमृतपाल सिंह और बंदी सिखों की रिहाई मार्च पर चंडीगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! 15 नेताओं पर FIR दर्... फाजिल्का में खौफनाक वारदात! सुलह के नाम पर बुलाया, इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की और तलाकशुदा पत्नी की ... JPSC-JSSC विवाद पर पूरे झारखंड में रेड अलर्ट! 6 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी; स्पेशल ब्रांच ने... गुमला में अंधविश्वास का खौफनाक अंत! डायन के शक में महिला की टांगी से काटकर हत्या, आरोपी का पुलिस स्ट... रांची में भड़का छात्रों का आक्रोश! JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर लोकभवन मार्च; CBI जांच की उठी मां... गढ़वा में दीपक कुजूर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! पलामू के चश्मा व्यवसायी मातीन अख्तर ने रची थी हत्...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस के जिला प्रभारियों से लेंगे सीटों का फीडबैक

भोपाल । कांग्रेस अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते जल्द ही संगठन के जिला प्रभारियों की बैठक लेने जा रही हैं और हर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की क्या स्थिति है उसका फीडबैक लेगी। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ खुद इस बैठक में शामिल होंगे।

नया साल नई सरकार के नारे को लेकर 2023 का चुनाव लडऩे जा रही कांग्रेस इस साल संगठन को मजबूत करने के लिए कई आयोजन करने जा रही है। इसमें आम लोगों को पार्टी की रीति-नीति से जोडऩे के लिए भी आयोजन किए जाएंगे। फिलहाल पहले चरण में पार्टी अपना आंतरिक ढांचा मजबूत करने जा रही है। 26 जनवरी से शुरू होने वाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिलाध्यक्षों से कहा है कि वे इस यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे की कोशिश करें। इसके पहले पार्टी पूरे प्रदेश के जिला प्रभारियों की बैठक लेने जा रही है। संगठन प्रभारियों के साथ-साथ सहप्रभारियों को भी बैठक में बुलाया जाएगा और उनसे उनके प्रभार वाले जिले की विधानसभा सीट के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसमें जातिगत वोट का समीकरण उस क्षेत्र में कौन जीत सकता है पिछले चुनाव में क्यों हारे? उस क्षेत्र में युवा मतदाताओं का गणित आदि पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने भी जो सर्वे करवाया है उसकी रिपोर्ट से प्रभारियों की रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा।

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के लिए बैठकों का दौर
कांग्रेस अब अपना पूरा ध्यान हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पर लगा रही है। नए साल के पहले दिन नया साल नई सरकार को लेकर पदयात्रा निकाली गई थी जिसमें बड़े नेता नहीं जुट पाए थे। अब 26 जनवरी से शुरू होने वाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर सावधानी बरती जा रही है। जिला और शहर कांग्रेस में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है और प्रत्येक ब्लाक मंडलम सेक्टर के कांग्रेस पदाधिकारियों से कहा जा रहा है कि यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को लाया जाए और आम लोगों को भी जोड़ा जाए और साथ ही बड़े नेताओं को भी यात्रा में शामिल होने के लिए कहा जाए।

Related Articles

Back to top button