ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

26 जनवरी के बाद जम्मू कश्मीर दौरे पर जाएंगे राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के बाद जम्मू कश्मीर के दौरे के लिए आएंगे। इस दौरान वह राजोरी के गांव ढांगरी का दौरे भी करेंगे। मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश भाजपा के नेताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलकात की और जम्मू कश्मीर की स्थिति के बारे में उनसे चर्चा की।उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हाल में कहा है कि राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले के दूसरे दिन हुए धमाके की चूक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

केंद्र सरकार ढांगरी में हुए आतंकी हमले पर व्यापक नजर बनाए हुए हैं। हाल ही में सरकार की तरफ से क्षेत्र में सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियां भेजी गई हैं। इसके साथ ही सीमांत क्षेत्र में एक बार फिर वीडीसी (विलेज डिफेंस कमेटी )को सक्रीय किया जा रहा है, ताकि आतंकवाद की हर साजिश को नाकाम किया जा सके।

एक जनवरी को राजोरी के ढांगरी ने आतंकियो ने हिंदुओं को घरों को टारगेट कर हमला किया था। इसके दूसरे पीड़ित के घर में आईईडी विस्फोट हो गया था। इस दोहरे हत्याकांड में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। मामले में पुलिस और अन्य सुरक्षाएजेंसियों की जांच जारी है। आतंकियों की धर-पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button