ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
व्यापार

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार,सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी भी कमजोर

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार के कारोबारी सेशन में घरेलू सेंसेक्स में 700 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी ट्रेडिंग सेशन के दौरान 17900 के नीचे फिसलता दिखा।हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 631.83 अंकों की गिरावट के साथ 60,115.48 अंकों पर जबकि निफ्टी 187.05 अंक फिसलकर 17914.15 अंकों पर बंद हुआ। बाजार में आयशर मोटर्स और यस बैंक के शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

मंगलवार के कारोबारी सेशन में भारतीय बाजार में महज ऑटो और फार्मा सेक्टर में ही हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। बाजार में वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) 8% तक चढ़ गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। भारती एयरटेल के शेयरों में जहां 2.92% की गिरावट दिखी वहीं एसबीआई के शेयर भी 2.03% तक टूटते नजर आए। दूसरी ओर सेंसेक्स के महज आठ शेयर बाजार बंद होते समय हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। इनमें टाटा मोटर्स के शेयरों में 6.07% और पावर ग्रिड के शेयरों में 1.39% की मजबूती दिखी। इस दौरान टाटा स्टील के शेयर भी 1.15% तक मजबूत हुए।

मंगलवार को भारतीय बाजार में बिकवाली का बड़ा कारण एफआईआई की ओर से की गई बिकवाली रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से की गई बिकवाली के कारण भारतीय बाजार ने सोमवार को हासिल बढ़त फिर से गंवा दी है। मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद दलाल स्ट्रील के निवेशकों की संपत्ति में करीब 3 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस दौरान घटकर 280 लाख करोड़ रह गया है।

 

Related Articles

Back to top button