ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
उत्तरप्रदेश

भाजपा सरकार में हुआ किसानों का जीवन आसान

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला मंत्री रवि जायसवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा गांव, गरीब, किसान की खुशहाली व प्रगति के लिए किये गए कार्यों से भाजपा पर किसानों का विश्वास और भरोसा मजबूत हुआ है। इसीलिए विपक्षी दलों में बौखलाहट है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में हुई किसानों की दुर्गति किसी से छुपी नहीं है। सपा सरकार के दौरान किस तरह सरकारी खरीद केन्द्रों पर अन्नदाता को उसकी उपज से होने वाले लाभ को बिचैलिये लूट लेते थे।

भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री रवि जायसवाल ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता राजनीति में जनता की सेवा और राष्ट्रवादी सोच के साथ गांव, गरीब, किसान के बीच रहकर उनसे संपर्क और संवाद करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन मे खुशहाली लाने के लिए कार्य कर रहे है। लेकिन बंद कमरों में बैठकर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह दल चलाने वाले लोग चुनाव पास आते ही किसान हितैषी होने के दावे करते है, लोगों में झूठ व भ्रम फैलाकर बरगलाने को कोशिश करते है। लेकिन इन दलो के नेता यह नही बताते की जब पूरा देश कोरोना की वैश्विक आपदा से जूझ रहा था तब ये कहा थे? तब इन्हें किसानों और गरीबों की याद नही आयी?

भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री रवि जायसवाल ने भाजपा सरकार में किसानों के हितों में किए गए कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में 45 लाख गन्ना किसानों को 1 लाख 40 हजार करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2.48 करोड़ किसानों को 32, 500 करोड़ दिए गए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 3 लाख 92 हजार करोड़ फसली ऋण का भुगतान किया गया। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये ऋण माफ किया गया। वही रमाला पिपराइच मुंडेरवा चीनी मिलों सहित 20 अन्य चीनी मिलों का आधुनिकरण एवं विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में पट्टेदार बटाईदारो को भी लाभ मिला। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में 5,86,793 गोवंश संरक्षित गोवंश रखने पर प्रति गोवंश प्रतिमाह 900 की सहायता की व्यवस्था की गई। प्रदेश में 3.77 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता में बढ़ोतरी हुई है ।

भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री रवि जायसवाल ने कहा कि विपक्ष के अनर्गल आरोपो और झूठ का सच जनता समझ चुकी है। प्रदेश का गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं सहित समाज के सभी वर्गों के लोग भाजपा के साथ पूरी दृढ़ता से खड़े है।

Related Articles

Back to top button