ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
व्यापार

नए साल पर Amazon इंड‍िया के कर्मचार‍ियों के ल‍िए बुरी खबर

कंपनी के वैश्विक स्तर पर 18,000 नौकरियों को खत्म करने के फैसले से देश के करीब 1,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे. एक अन्य सूत्र ने कहा कि अमेजन के भारत में एक लाख कर्मचारी हैं.

ट्व‍िटर के सीईओ एलन मस्‍क (Elon Musk) की तरफ से हजारों कर्मचार‍ियों की छंटनी क‍िए जाने के बाद कई इंटरनेशनल कंपन‍ियां इसी राह पर चल रही हैं. अब ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (amazon india) ने देश में करीब 1,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई है. कंपनी दुनियाभर में छंटनी कर रही है, यह उसी का ह‍िस्‍सा बताया जा रहा है. सूत्रों की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी अनिश्चित आर्थिक परिस्थितियों के कारण दुनियाभर में 18,000 से अधिक पदों को खत्‍म कर रही है.

भारत में अमेजन के एक लाख कर्मचारी :  सूत्रों का कहना है क‍ि कंपनी के वैश्विक स्तर पर 18,000 नौकरियों को खत्म करने के फैसले से देश के करीब 1,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे. एक अन्य सूत्र ने कहा कि अमेजन के भारत में एक लाख कर्मचारी हैं. इस फैसले से यहां एक प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित होंगे. हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर अमेजन इंडिया के स्‍पोक्‍स पर्सन ने क‍िसी तरह की टिप्पणी नहीं की. लेकिन अमेजन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एंडी जेस्सी के एक लेख का ल‍िंक साझा क‍िया है.

लेख में उन्होंने वैश्विक स्तर पर 18,000 पदों को खत्म करने के फैसले के बारे में जानकारी दी है. जेस्सी ने लिखा है, ‘हम करीब 18,000 पदों को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं. इस फैसले से कई समूह प्रभावित होंगे. हालांकि, ज्यादातर पद अमेजन स्टोर और पीएक्सटी (पीपुल, एक्सपीरिएंय और प्रौद्योगिकी) संगठन से संबंधित हैं.’ अमेजन में 31 दिसंबर, 2021 तक करीब 16 फुलटाइम और पार्ट टाइम एम्‍पलाई काम कर रहे थे

 

Related Articles

Back to top button