ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
मनोरंजन

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा फिल्म छोरी-2 के सेट पर हुईं घायल 

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का एक फोटो सामने आया है, जिसमें वो चेहरे पर टांके लगवाते हुए नजर आ रहीं हैं, दरअसल, अपकमिंग फिल्म छोरी-2 की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन शूट करते हुए नुसरत चोटिल हो गईं। उनके चेहरे और हाथ पर चोट आ गई है, इसलिए डॉक्टर ने चेहरे टांके लगाए हैं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी शूटिंग करते वक्त नुसरत कई बार चोटिल हो चुकी हैं।

को-एक्ट्रेस इशिता राज ने शेयर किया फोटो 

नुसरत के चोटिल होने की जानकारी उनकी को-एक्ट्रेस इशिता राज ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके जानकारी दी है। फोटो में नुसरत एक क्लिनिक में लेटी हुई नजर आ रही हैं। वो अपने हाथ और चेहरे की चोट पर टांके लगवाते हुए दिखाई दे रही हैं। नुसरत ने खुद भी यह फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा- ये थोड़ा ज्यादा ड्रामा इंस्टाग्राम पर फॉर्मेलिटी के लिए है।’ फोटो पर फिल्म के डायरेक्टर विशाल फुरिया ने नुसरत की तारीफ करते हुए लिखा- इस बड़े एडवेंचर के लिए एक साहसी घाव, यही वजह है कि हम सब आपको इतना प्यार करते हैं।

2023 में रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि नुसरत की फिल्म छोरी साल 2021 में OTT  पर रिलीज की गई थी। फिल्म को फैंस से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने 2021 में ही दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट कर दी थी। छोरी 2 के अलावा नुसरत सेल्फी और अकेली नाम की फिल्म में भी नजर आएंगी।

 

Related Articles

Back to top button