ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
उत्तरप्रदेश

बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे को सकुशल निकाला गया बाहर

हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला फूलगढ़ी में बंद पड़े नगर पालिका परिषद के नलकूप के खुले बोरवेल में चार वर्षीय मूकबधिर मासूम मुआविया पुत्र मोहसिन खेलते समय अचानक गिर गया। बच्चा बोरवेल में करीब 50 फुट नीचे फंसा हुआ था और नलकूप पिछले करीब चार वर्ष से बंद था और खंडहर में तब्दील था। सूचना मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला बच्चे को निकालने के प्रयास में जुट गया। स्थानीय पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम की छह घंटे चली कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

हालांकि उसे फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी मोहसिन घरों में पत्थर लगाने का काम करता है। उसने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे उसकी बड़ा पुत्र मुआविया घर से खेलने के लिए निकला था। करीब साढ़े 11 बजे कुछ बच्चों ने पास में ही आग ताप रहे लोगों को सूचना दी कि नगर पालिका के बंद पड़े नलकूप के खंडहर के बोरवेल से किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। लोगों ने मुआविया को खंडहर की ओर जाते देखा था, ऐसे में परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर से अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में डीएम मेधा रूपम, एसपी दीपक भूकर के अलावा नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने लोहे के रिंग को सरियों के माध्यम से बोरवेल में डालकर बच्चे को बाहर निकाल लिया। सीएमओ सुनील त्यागी ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। फिलहाल उसे कुछ समय के लिए निगरानी के लिए रखा जाएगा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button