ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
छत्तीसगढ़

CBSE 10th Result 2026: Durg DPS के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं की मेरिट लिस्ट में बनाई जगह; देखें टॉपर्स की लिस्ट

दुर्ग : सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में दुर्ग जिले के जुनावनी स्थित डीपीएस स्कूल के दो होनहार विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है. डीपीएस के अथर्व ने 99.04 प्रतिशत और दिव्या वशिष्ठ ने 99.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. दोनों टॉपर्स की इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी की लहर है.नतीजे घोषित होते ही डीपीएस स्कूल में जश्न का माहौल देखने को मिला.प्रिंसिपल पुनीता नेहरू ने दोनों विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

अथर्व बनना चाहते हैं वकील

अथर्व ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया.उन्होंने बताया कि वे आगे कॉमर्स विषय लेकर पढ़ाई करना चाहते हैं और भविष्य में वकील या बिजनेसमैन बनने का सपना रखते हैं. वहीं अथर्व के माता-पिता ने भी बेटे की इस सफलता पर गर्व जताते हुए इसे पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया.

दिव्या का सपना डॉक्टर बनना

दूसरी टॉपर दिव्या वशिष्ठ ने भी अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतर टाइम मैनेजमेंट को दिया.दिव्या का सपना आगे चलकर डॉक्टर बनने का है.दिव्या के परिवार में भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है. स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. पुनीता नेहरू ने दोनों छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय हिस्सा लिया, जो उनकी सफलता का मुख्य कारण रहा. उन्होंने कहा कि दोनों विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा हैं और स्कूल के लिए गर्व की बात है.

Related Articles

Back to top button