ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

महात्‍मा गांधी चौराहे पर डटे करणी सैनिक, गृहमंत्री नरोत्‍तम बोले

भोपाल: राजधानी के भेल एरिया में स्थित महात्मा गांधी चौराहे पर करणी सेना का जन आंदोलन चौथे दिन बुधवार को भी जारी है। भूख हड़ताल पर बैठे करणी सेना के नर्मदापुरम संभागीय प्रवक्ता लल्लन सिंह राजपूत की तबियत मंगलवार बुधवार की रात बिगड़ी। करणी सेना के भोपाल महानगर अध्यक्ष कृष्णा बुंदेला ने दी जानकारी। बताया कि रात को उनका बीपी अचानक बढ़ गया था। घबराहट होने लगी थी। जिस पर करणी सेना के साथ मौजूद डाक्टरों ने जांच की और पानी पिलाने के बाद आराम कराया। सुबह इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी है। करणी सैनिक 21 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके संदर्भ में जब प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्‍तम मिश्रा से प्रतिक्रिया ली गई तो उनका कहना था कि करणी सेना वाले हमारे अपने हैं। हम उन्‍हें मना लेंगे। उन्‍होंने शायराना अंदाज में कहा कि ‘वो (करणी सेना वाले) हमारे अपने हैं,‌ कोई गैर नहीं। हम भाइयों में आपस में कोई बैर नहीं।’ हम बड़े सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में चर्चा करेंगे, आग्रह करेंगे, निवेदन करेंगे और मेरा मानना है कि वो मान जाएंगे। कृष्णा बुंदेला ने दोहराया, मांगे मानने के लिए संयुक्त समिति नहीं बनाने तक जारी रहेगा जन-आंदोलन। हम यहां से उठाने की या जबरन खदेड़ने की कोशिश की और स्थिति बिगड़ी तो इसके लिए प्रशासन होगा जिम्मेदार। महात्मा गांधी चौराहे पर रात में एक बजे के बाद कम हो गई थी करणी सेना के लोगों की संख्या। बुधवार सुबह से फिर से करणी सैनिक वहां पहुंचने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button