ब्रेकिंग
कैथल के निजी स्कूल में शर्मनाक करतूत, स्विमिंग पूल चेंजिंग रूम में छात्राओं का वीडियो बनाते चतुर्थ श... चरखी दादरी में मां के सामने ही बेटे की कनपटी पर रखकर मारी गोली, 34 वर्षीय पंकज की मौके पर मौत Deepender Hooda Sonipat Visit News: 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, युवाओं ने किया बर्खास्त', सोनीपत... गोहाना की फूल सिंह कबड्डी अकादमी में खूनी वारदात, मामूली विवाद में चाकूबाजी; 20 वर्षीय मोंटी की मौत ₹657 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल का दावा—'न कभी रिश्वत मांगी, न ली... लाडवा में बोले CM नायब सिंह सैनी—'सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिली राहत, गरीबों के द्वार पहुंच रही ... 'आंदोलन के पहले ही दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान', इंदौर में बोले कैबिनेट मंत्री कैलाश ... उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़: गंजबासौदा में बिना सिर वाले धड़ के बाद अब मिला मानव सिर, पुलिस ... एमपी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, अब न्यूनतम 70% अंक वाले टॉपर ही होंगे पा... Indore Jalud Solar Plant Capacity Expansion: इंदौर नगर निगम की बड़ी तैयारी! जलूद सोलर प्लांट की क्षम...
मध्यप्रदेश

करणी सेना और किरार महासभा आमने-सामने!

भोपाल । मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ जातिगत राजनीति भाजपा में भारी पड़ रही है। पिछले दिनों राजधानी भोपाल में आर्थिक आधार पर आरक्षण सहित 22 सूत्रीय मांग को लेकर करणी सेना के आंदोलन और उसके बाद कुछ लोगों की ओर से कथित तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दी गई गालियों का मुद्दा तूल पकड़ गया है। राजपूत संगठन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। अखिल भारतीय किरार छत्रिय महासभा सहित ओबीसी महासभा ने शुक्रवार को प्रदेश भर में जमकर प्रदर्शन किया। किरार छत्रिय महासभा सहित ओबीसी महासभा करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। गुरुवार को राजधानी भोपाल में पुलिस कमिश्नर से भी  FIR दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। इस बीच मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक नारेबाजी करने वालों की पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने हरियाणा के ओकेन्द्र राणा को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में राणा ने बताया कि जंबूरी मैदान में 8 जनवरी को आयोजित करणी सेना परिवार के आंदोलन को समर्थन देने वह भोपाल पहुंचा था। उसने यहां सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ अपशब्द का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो सामने आने के बाद पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज किया था। वहीं  करणी सेना परिवार ने ओकेन्द्र की गिरफ्तारी से खुद को अलग कर लिया है। करणी सेना परिवार ने सफाई दी है कि मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने वाला ओकेन्द्र राणा का संगठन से लेना-देना नहीं है। वह करणी सेना परिवार का पदाधिकारी भी नहीं है और नाहि ही उसे हमने बुलाया था।सूत्रों के अनुसार भाजपा के दो मंत्रियों को सरपरस्ती में करणीसेना का आरक्षण को लेकर आंदोलन किया गया था।

सीएम को गाली दिलाने में दो मंत्रियों का हाथ
अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट तुलसीराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गाली दिलाने के पीछे प्रदेश के मंत्रियों का हाथ है। तुलसीराम ने मंत्री नरोत्तम मिश्रा और अरविंद भदौरिया की शह पर करणी सेना के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गाली देने का आरोप लगाया है।  तुलसीराम ने कहा कि जब तक करणी सेना के उच्च पदाधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती ओबीसी महासभा चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और सरकार में सामंतवाद एवं ब्राह्मणवाद पूरी तरह से हावी है जो ओबीसी-एसटी-एससी अल्पसंख्यक समाज को उनके अधिकारों और उनके मान-सम्मान को बुरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं। वे लोग कान खोल के सुन ले। इसका जवाब समय आने पर जरूर दिया जाएगा।

भाजपा के अंदर जातीय लड़ाई शुरु
करणी सेना के आंदोलन के बाद भाजपा भी अंदुरुनी तौर पर जातीय समीकरणों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। आरक्षण को लेकर राजपूत और अन्य पिछड़ा वर्ग लामबंद हो रहे है। जिसके कारण भाजपा में जातीय विघटन की स्थिति बन रही है। एक वर्ग सवर्ण और दूसरा पिछड़ा और एसएसी/एसटी वर्ग को अपना समर्थन दे रहा है। इसी तरह प्रीतम लोधी और ब्राह्मणों के बीच हुए विवाद के बाद उमा भारती भी अलग राग अलाप रही है।

Related Articles

Back to top button