ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
विदेश

आटे की किल्लत ने बढ़ाई पाकिस्तान की परेशानी

पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है। आटा और दाल जैसी बुनियादी चीजें भी खरीदना आम लोगों के मुश्किल होता जा रहा है। आटे की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है और सरकार से मदद की आस लगाए लोग मायूस हैं। अनाज की कालाबाजारी बढ़ गई है। रोजमर्रा की चीजों को पाने के लिए संघर्ष देखने को मिल रहा है।आटे के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। खाद्य संकट और महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तान के कई वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें आटे किए लोग छीनाझपटी तक करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस संकट के दौर में बच्चों तक को खाना नहीं मिल रहा है। लोक हुकूमत से नाराज हैं और महंगाई से परेशान।गौरतलब है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में खाद्य वस्तुओं की भारी कमी देखने को मिल रही है। यहां दंगे जैसे हालात बन रहे हैं। बाग और मुजफ्फराबाद सहित कई क्षेत्रों को आटे की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। लोग इस्लामाबाद और पीओके सरकार को खाने की भारी कमी के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

हालात ऐसे हैं कि एक ओर जहां सब्सिडी वाले गेहूं की सरकारी आपूर्ति लगभग पूरी तरह से बंद हो गई है, वहीं दूसरी ओर अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। निराशाजनक हालात ने अराजकता की स्थिति पैदा कर दी है। पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में लोगों के बीच झड़पें भी देखी गई हैं। स्थानीय लोगों ने इस स्थिति के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

 

Related Articles

Back to top button