ब्रेकिंग
Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो...
विदेश

1 जुलाई से बढ़ने वाली हैं पाक जनता की मुश्किलें, गैस और बिजली दरों में होगी भारी बढ़ोतरी1 जुलाई से बढ़ने वाली हैं पाक जनता की मुश्किलें, गैस और बिजली दरों में होगी भारी बढ़ोतरी

इस्लामाबादः पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मिलने वाले 6 अरब डालर की शर्तों को पूरा करने के तहत गैस के दाम में 190 प्रतिशत तक और बिजली दरों में डेढ़ रुपए प्रति यूनिट बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस कदम से महंगाई से जूझ रही पाकिस्तान जनता की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। यह बढ़ोतरी आईएमएफ की शेष दो बड़ी शर्तों को पूरा करने के लिए की गई है। गैस और बिजली दरों में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं पर 334 अरब रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

खबराें के अनुसार मंत्रिमंडल की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) के बुधवार को लिया यह फैसला एक जुलाई से लागू होगा। आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने अगले बुधवार को बैठक बुलाई है, जिसमें पाकिस्तान के 6 अरब डालर के बेलआउट पैकेज के अनुरोध को स्वीकृति दी जाएंगी।चालू वित्त वर्ष में यह दूसरा मौका है, जब इमरान खान की अगुवाई वाली पाकिस्तान तहरीक- ए -इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने गैस और विद्युत दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। इस बढ़ोतरी का अधिकतम भार मध्यम और उच्च आय वर्ग के लोगों पर डाला गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button