ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
विदेश

G20 Summit: पीएम माेदी ने की शिंजो आबे से मुलाकात, इन व्यापक मुद्दों पर हुई चर्चा

ओसाकाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार से शुरू हो रहे दो-दिवसीय जी-20 सम्मेलन के इतर गुरुवार को यहां जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया हैं कि सच्चे दोस्तों की तरह एक-दूसरे का अभिवादन किया। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने द्विपक्षीय वार्ता से पहले गर्मजोशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आपसी हितों के व्यापक मुद्दों पर चर्चा की।

ANI

@ANI

| Prime Minister Narendra Modi to meet Prime Minister of Japan, Shinzo Abe in Osaka, Japan. (file pic)

View image on Twitter
51 people are talking about this

मोदी ने कहा कि वे इस साल वार्षिक सम्मेलन के लिए आबे के भारत आगमन के लिए उत्साहित हैं। पीएम मोदी इससे पहले गुरुवार को जापानी शहर ओसाका पहुंचे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, मोदी सम्मेलन में वैश्विक महत्ता के कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे और भारत का पक्ष रखेंगे। मोदी-आबे की बैठक पर पीएमओ ने ट्वीट किया हैं कि उज्जवल भविष्य का वादा करने वाली और गर्मजोशी से भरी मित्रता। प्रधानमंत्री मोदी और आबे ने ओसाका में बातचीत की।

जापान के रीवा काल के शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक। पीएमओ के अनुसार, ‘‘बैठक में भारत-जापानसंबंधों के कई पहलुओं पर चर्चा की गई। दो दिनों में पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अन्य वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे और सम्मेलन से इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ त्रिकोणीय वार्ता भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button