ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
विदेश

माली में सीमेंट प्लांट पर हमला, आतंकियों ने काम कर रहे तीन भारतीयों को किया अगवा

माली में एक सीमेंट की फैक्ट्री में काम कर रहे तीन भारतीयों को आतंकियों ने अपहरण कर लिया है. विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले तीन भारतीय नागरिकों को 1 जुलाई को हथियारबंद हमलावरों की ओर से हमले के बाद अगवा कर लिया गया. यह घटना पश्चिमी अफ्रीकी देश के पश्चिमी भाग में कायेस में मौजूद डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में हुई.

विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि यह हमला 1 जुलाई को हुई हिंसा की व्यापक लहर का हिस्सा था, जिसके दौरान पश्चिमी और मध्य माली में कई सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों को आतंकवादियों ने निशाना बनाया था. अगवा भारतीय नागरिकों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है.

भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में

माली की राजधानी बामाको में भारतीय दूतावास के स्थानीय अधिकारी लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों और फैक्ट्री अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. अधिकारी अगवा हुए भारतीयों के परिवारों के साथ भी संपर्क में हैं और नियमित अपडेट दे रहे हैं.

भारत सरकार ने की निंदा

सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे हिंसा को निंदनीय कृत्य बताया है और माली के अधिकारियों से बंधकों की सुरक्षित और जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की मांग की है. विदेश मंत्रालय के सीनियर अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और राजनयिक और सुरक्षा चैनलों के माध्यम से संपर्क में बने हुए हैं.

विदेश मंत्रालय ने दोहराया है कि विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और माली में सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, सतर्क रहने तथा आगे की सहायता के लिए भारतीय दूतावास के साथ संपर्क में रहने की सलाह दी है. बयान में कहा गया, “मंत्रालय हर संभव सहायता देना जारी रखेंगे और अगवा भारतीय नागरिकों की जल्द सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

Related Articles

Back to top button