ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
मध्यप्रदेश

भोपाल में पतंगोत्‍सव की धूम, मंत्री विश्‍वास सारंग ने उड़ाई पतंग, महापौर मालती राय ने संभाली गिर्री

 भोपाल। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में शहर के अलग-अलग इलाकों में पतंगोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं, जो कल रविवार तक आयोजित होते रहेंगे। शनिवार दोपहर 12 बजे नरेला विधासनभा क्षेत्र के एकतापुरी दशहरा मैदान पर भी पतंगोत्सव कार्यक्रम रखा गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पतंगबाजी की। पतंगबाजी के इस कार्यक्रम में महापौर मालती राय और स्‍थानीय पार्षद समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पतंगबाजी के दौरान विश्‍वास सारंग ने भी पतंग उड़ाने का आनंद लिया। इस दौरान उनके बाजू में खड़ीं महापौर मालती राय डोर की गिर्री संभाले नजर आईं।

राम मंदिर के लिए भेजेंगे चांदी की 17 ईंटें

यहां मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान मंत्री सारंग ने घोषणा की कि नरेला विधानसभा से चांदी की 17 ईंटें राम मंदिर के लिए भेजेंगे। विधानसभा क्षेत्र के सभी 17 वार्डों में की जाएगी चांदी की ईंटो की पूजा की जाएगी। नरेला विधानसभा का हर राम भक्त अयोध्या राम मंदिर में अपना योगदान देगा। पतंगोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चित्र छपी पतंगें आसामान में उड़ती हुई दिखीं। नरेला क्षेत्र के 17 वार्डों में पतंग महोत्सव आयोजन के साथ लड्डू और खिचड़ी का वितरण किया गया।

कोलार में रविवार को होगी पतंगबाजी, परंपरागत आयोजन में उड़ेंगी रंग-बिरंगी पतंगें

शहर के उपनगर कोलार में परंपरागत पतंगबाजी का आयोजन रविवार को मंदाकिनी दशहरा मैदान पर होगा। कोरोना के कारण दो वर्ष बाद पतंगबाजी आयोजन में शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग आएंगे। आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ेंगी। पतंगबाजी में जीतने वाले लोगों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इस आयोजन में पहली बार महिलाएं भी पतंगबाजी करते हुए दिखेंगी। अलौकिक सेवा समिति का इस बार 25वां आयोजन हैं, इसलिए पतंगबाजी का उत्साह दोगुना देखने को मिल रहा है। आयोजन में सबसे लंबी व छोटी पतंग देखने को मिलेगी। समिति के संयोजक पंडित विजय शंकर दीक्षित ने बताया कि इस बार पतंगोत्सव का सिल्वर जुबली आयोजन है। आयोजन सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। किसी भी प्रतिभागी को चाइना मांझा का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करने दिया जाएगा। समिति के सदस्य सभी प्रतिभागियों की पतंग व मांझा की जांच करेंगे। इसके बाद ही पतंगबाजी करने दी जाएगी। आयोजन स्थल पर गुड़ व तिल के लड्डू, गजक खाने का लोग लुत्फ उठा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button