ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

दिल्ली में वकीलों की हड़ताल 11वें दिन भी जारीदिल्ली में वकीलों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी

नई दिल्ली: इस महीने की शुरुआत में तीस हजारी अदालत में वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी की सभी छह जिला अदालतों में वकीलों का कार्यबहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। इससे अदालतों का कामकाज 11वें दिन भी ठप रहा। कई मामलों में तारीखें लेने और वादियों की सहायता करने के लिए अदालतों में दूसरे वकील पेश हुए।

दिल्ली में सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति के महासचिव धीर सिंह कसाना ने कहा कि यहां की सभी जिला अदालतों के वकील 20 नवंबर को संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक आश्रय गृह में कई लड़कियों के कथित यौन और शारीरिक उत्पीड़न के मामले में फैसले सहित कई महत्वपूर्ण मामलों को वकीलों के गैर-हाजिर होने के कारण स्थगित कर दिया गया। कसाना ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को सभी जिला अदालतों की एसोसिएशनों के सदस्यों, दिल्ली पुलिस के प्रतिनिधियों और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच हुई बैठक विफल रही। पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच विवाद 2 नवंबर को बढ़ गया जब पार्किंग विवाद को लेकर झड़प में कम से कम 20 सुरक्षाकर्मी और कई वकील घायल हो गए। छह जिला अदालतों के वकील झड़प के विरोध में 4 नवंबर से हड़ताल पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button