ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
उत्तरप्रदेश

अप्रैल से गाय और कुत्ता पालना होगा महंगा, जानवरों में लगाई जाएगी खास चिप

लखनऊ में अप्रैल से गाय और कुत्ता पालना महंगा हो जाएगा। इसकी लाइसेंस फीस बढ़ा दी जाएगी। इसके अलावा, जानवरों में एक चिप भी लगाई जाएगी जिसमें मालिक और पेट्स से जुड़ी पूरी जानकारी मौजूद होगी।अप्रैल से गाय और कुत्ता पालना महंगा हो जाएगा। एक व्यक्ति लाइसेंस लेकर अधिकतम दो कुत्ते ही पाल सकेगा। खास बात है कि ये लाइसेंस चिप वाले होंगे। वहीं,पालतू पशुओं के लिए क्लीनिक, ब्रीडिंग सेंटर व पेट्स स्टोर चलाने के लिए भी नगर निगम से लाइसेंस लेना अनिवार्य हो जाएगा।

यह व्यवस्था पहली बार लागू होगी। इनके लिए भी अप्रैल से लाइसेंस बनाए जाएंगे। नगर निगम सदन में लिए गए निर्णयों पर अमल के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कार्रवाई रिपोर्ट जारी कर दी है। विभागीय स्तर पर निर्णयों को लागू करने के लिए नगर आयुक्त की ओर से आदेश इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा।नगर निगम सदन की 17 नवंबर को हुई बैठक में गाय पालने के लिए लाइसेंस शुल्क 30 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने को मंजूरी दी गई थी। इसी तरह विदेशी नस्ल के कुत्तों का लाइसेंस शुल्क पांच सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये किया गया था।

सदन ने देशी नस्ल के कुत्तों का लाइसेंस शुल्क यथावत दो सौ रुपये सालाना रखा था। वहीं, सदन ने एक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा दो कुत्ते पालने का ही लाइसेंस दिए जाने की मंजूरी दी थी। इसको लेकर यह तर्क दिया गया था कि एक घर में अधिक कुत्ते होने से आसपास वालों को परेशानी होती है। कुत्तों का लाइसेंस चिप वाला होने से उन्हें ट्रैक करना आसान होगा। ये चिप चावल के दाने के बराबर होंगे। चिप में कुत्ते की नस्ल, मालिक का ब्योरा होगा। ये चिप कुत्ते की त्वचा पर लगाए जाएंगे।

चिप वाले लाइसेंस के लिए जल्द जारी होगा टेंडर

नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि अभी गाय व कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस एक अप्रैल से 31 मार्च तक के लिए बनता है। चालू वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में नियमों के तहत नए वित्तीय वर्ष यानी एक अप्रैल से ही बदलावों को लागू किया जाएगा। कुत्तों के चिप वाले लाइसेंस के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा ताकि समय से कंपनी के चयन का काम पूरा हो जाए।

अप्रैल से इनके लिए पहली बार लगेगा लाइसेंस शुल्क

पेट्स क्लीनिक (केवल पालतू पशु उपचार के लिए)- 5000 रुपये
पेट्स ब्रीडिंग सेंटर (अधिकतम तीन ब्रीड के लिए)-10, 000 रुपये
पेट्स ब्रीडिंग सेंटर (अधिकतम पांच ब्रीड के लिए)-15, 000 रुपये
पेट्स शॉप या पेट्स स्टोर-10,000 रुपये
वेटरिनरी डायगनोस्टिक लैब-10,000 रुपये
पेट्स क्लीनिक के साथ पेट्स स्टोर-10,000 रुपये
पेट्स क्लीनिक, पेट्स स्टोर, वेटरिनरी व पेट्स डायग्नोस्टिक लैब एक साथ होने पर-20,000रुपये
पेट्स क्रेश-10,000 रुपये

नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा का कहना है कि गाय और कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस शुल्क की बढ़ी हुई दरें अप्रैल से लागू की जाएंगी। इसी तरह पेट क्लीनिक, ब्रीडिंग सेंटर व स्टोर के लिए भी लाइसेंस अप्रैल से ही बनाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button