ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में बीजेपी का रोड शो, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली में रोड शो है। बीजेपी दिल्ली की ओर से आयोजित यह रोड शो दोपहर बाद तीन बजे पटेल चौक से शुरू होगा और जन भागीदारी के साथ संसद मार्ग-जय सिंह रोड तक जाएगा। इस रोड शो में सुरक्षा और ट्रैफिक कारणों को देखते हुए दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। बताया है कि कई सड़कों पर रुट डायवर्जन किया जाएगा। इसकी वजह से जाम लग सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को कुछ वैकल्पिक रास्ते भी सुझाए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में बताया गया है कि 16 जनवरी सोमवार को दोपहर बाद 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक अशोका रोड (विंडसर प्लेस से जय सिंह रोड जीपीओ) संसद मार्ग टॉलस्टॉय रोड (जनपथ से संसद मार्ग) रफी मार्ग (रेल भवन से संसद मार्ग) जंतर मंतर रोड इम्तियाज खान मार्ग और बंगला साहिब की रोड बंद किया जाएगा। इसके चलते बाबा खड़क सिंह रोड आउटर सर्किल कनॉट प्लेस पार्क स्ट्रीट/शंकर रोड मिंटो रोड मंदिर मार्ग बाराखंबा रोड पंचकुआं रोड रायसीना रोड टॉलस्टॉय रोड जनपथ फिरोजशाह रोड रफी मार्ग रानी झांसी रोड  डीबीजी रोड चेम्सफोर्ड रोड भाई वीर सिंह मार्ग डीडीयू मार्ग रणजीत सिंह फ्लाईओवर तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग पर रोड शो के दौरान का दबाव ज्यादा रहेगा। दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में रुट डायवर्जन की जानकारी देते हुए वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं। बताया कि गोल डाक खाना गुरुद्वारा रकाब गंज विंडसर रेल भवन बाहरी सीसी-संसद मार्ग जंक्शन रायसीना रोड-जंतर मंतर रोड जंक्शन जनपथ-टॉलस्टॉय रोड जंक्शन और टॉलस्टॉय रोड केजी मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन होगा। ऐसे में पुलिस ने वाहन चालकों को दो बजे से शाम पांच बजे तक इन सड़कों पर आने से बचने की सलाह दी है। इसी के साथ पुलिस ने इन सड़कों से लगते अन्य वैकल्पिक रास्तों से निकलने का सुझाव दिया है।

 

Related Articles

Back to top button