ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
उत्तरप्रदेश

युवा व तेजतर्रार संजय कुमार बने रूधौली थाने के नए थानाध्यक्ष, संभाला चार्ज

नवागत थाना प्रभारी संजय कुमार ने रुधौली थाने पहुंच कर पदभार ग्रहण करते हुऐ बताया कि अपराधियों की अब खैर नहीं।

अगर कोई गलत गतिविधियों में पाया जाता हैं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।थाने पर कोई पीडित महिला या पुरूष आते हैं तो उनकी बात को सुनकर तत्काल कारवाई किया जाएगा। साथ ही थानाध्यक्ष संजय कुमार ने थाने पर साफ़-सफ़ाई का विषेश ध्यान देने की बात कही।

थाना प्रभारी श्री संजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर उनका ध्यान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर रहेगा। असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा, शराब आदि अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी संजय कुमार ने थाने में पेंडिंग अपराधों की जानकारी ली।

नवागत थाना प्रभारी संजय कुमार ने रुधौली थाने का किया पदभार ग्रहण

नवागत थाना प्रभारी ने चार्ज संभालने के बाद जानकारी दी कि थाना क्षेत्र में अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। थाने पर दलालों का प्रवेश वर्जित रहेगा। अपराधियों से सख्ती से निपटा जायेगा या तो अपराधी अपराध छोड़ें या फिर जेल जाए। थाना क्षेत्र के हर व्यक्ति को थाने पर न्याय मिलेगा। जनता की सेवा के लिए रुधौली पुलिस 24 घन्टे सदैव तत्पर रहेगी। यदि पीडि़त की कोई समस्या है तो मुझसे सीधे संपर्क करें और किसी बिचौलिए को न लाएं। हर व्यक्ति की समस्या सुनकर निस्तारण किया जायेगा।

अपराधियों को कड़ा संदेश

एमएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि जनता को शासन की मंशा के अनुरूप समय से उचित न्याय दिलाना व अपराधियों पर अंकुश लगाना है प्राथमिकता। गलत कार्य करने वाले अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों की जगह जेल में होगी उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी मिले तो आप हमें अवगत कराएं पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है।

रूधौली थाना के नए प्रभारी संजय कुमार ने पदभार ग्रहण किया। सोमवार की सुबह पदभार ग्रहण करने के बाद नवीन संजय कुमार ने कहा कि उनकी प्रथामिकता पुलिसिंग को एक सौ प्रतिशत लागू करना है। शिकायतकर्ता थाने से पूर्णत: पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर जाए, यह तय किया जाएगा। पुलिस पब्लिक के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा।

रूधौली थाना नवनियुक्त थाना प्रभारी संजय कुमार ने कार्य भार ग्रहण के बाद थाने के स्टाफ के साथ पहली बैठक में कहा कि अपराधियों की धरपकड़ तथा क्षेत्र में अमन शांति कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा देना, क्षेत्र की जनता की आई विभिन्न समस्याओं को सुनना तथा उनका निस्तारण करना भी प्रमुख कार्य रहेगा। थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण करके परिवार जैसा वातावरण देकर अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करना। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करी, अवैध खनन, बालश्रम के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्रवाई करेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस स्टाफ की बैठक लेकर उसमें निर्देश दिए और रूधौली थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button