ब्रेकिंग
Chhattisgarh Weather Update: सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी, मानसून की हुई विदाई Dhamtari Crime: मुजगहन गांव में दो युवकों पर जानलेवा हमला, दीपांशु साहू की मौत Dhamtari Nagar Nigam: PWD सभापति पद से हटाए गए विजय मोटवानी, प्रभार सौंपते हुए हुए भावुक President Murmu in Chhattisgarh: रायपुर में नुआखाई और जगदलपुर में बस्तर दशहरा का कार्यक्रम Bastar Dussehra Accident: भीतर रैनी रस्म के दौरान रथ की चपेट में आया ग्रामीण, एक घायल Shadani Darbar Raipur: माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 का सिक्का और डाक टिकट जारी Balrampur Health Center: गर्भवती पहुंची अस्पताल तो गेट पर मिला ताला, पढ़ें पूरी खबर Chhattisgarh Yuva Udaan 2026: कोरबा में युवाओं को मिली साइबर सुरक्षा और करियर की अहम टिप्स Dhanbad Encroachment: 21 साल बाद बारामुड़ी से हटाए जाएंगे 200 परिवार? दुर्गा पूजा में रांची वालों ने तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस ने वसूला 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना
देश

टूट जाएगा महागठबंधन? तेजस्वी यादव बोले- सवाल ही पैदा नहीं होता, चंद्रशेखर प्रकरण के लिए BJP को बताया जिम्मेदार

पटना । बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने श्रीरामचरितमानस को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान पर खुलकर अपने मंत्री का बचाव किया है। तेजस्वी यादव ने इस पूरे प्रकरण के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया है। वहीं तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में टूट को लेकर कहा कि लोग कितनी भी कोशिश कर लें महागठबंधन एकजुट है और आगे भी एकजुट रहेगा। महागठबंधन के टूटने का सवाल ही पैदा नहीं होता है तरह-तरह की बातें चलाई जा रही हैं। कौन क्या कह रहा है यह सवाल नहीं है मुद्दे की बात होनी चाहिए। दरअसल तेजस्वी यादव ने रविवार शाम दिल्ली से पटना पहुंचते ही बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जो बयानबाजी हो रही है और तिल का ताड़ बनाया जा रहा है इन सब के पीछे बीजेपी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बीजेपी की सोची-समझी साजिश के तहत काम कर रहे हैंद्। कभी ये लोग नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बना रहे थे तो कभी राज्यपाल तो कभी राज्य सभा सदस्य बनाकर दिल्ली भेज रहे थे।

देश का सबसे पवित्र ग्रंथ संविधान है व देश संविधान से चलता है: तेजस्वी 
तेजस्वी ने कहा कि देश का सबसे पवित्र ग्रंथ संविधान है और देश संविधान से चलता है। तेजस्वी ने कहा कि संविधान में सबको आजादी है कि वो अपनी बात रख सकें। वहीं संविधान हम लोगों को यह भी बताता है कि हम लोग सभी धर्म का सम्मान करें जो हम लोग करते हैं। इसमें किसी को कई कैंफियूजन नहीं होना चाहिए कौन क्या कहता है। इस पर हम लोग अधिक ध्यान नहीं देते हैं। हम लोग मुद्दे की बात करते है मुद्दा क्या है शिक्षा बेरोजगारी और महंगाई लेकिन आज इस पर बात नहीं होती. बीजेपी के कुछ लोग आए थे. यहीं ट्रेनिग देकर गए है कि कैसे भी कुछ हो जाए लेकिन कुछ होने वाला नहीं है महगठबंधन एकजुट है। जनता नीतीश और लालू के साथ है। इसके बाद ये लोग तेजस्वी की संपत्ति जांच करने के लिए ईडी को आगे करेंगे। दरअसल पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से मंत्री चंद्रशेखर को लेकर आरजेडी-जेडीयू में छिड़े घमासान पर सवाल पूछा तो जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने आरजेडी और बीजेपी के बीच सांठगांठ होने का आरोप लगाया है। जवाब में तीखे तेवर में तेजस्वी यादव ने कहा कि अरे भाई शीर्ष नेता कौन है। लालू जी हैं नीतीश जी हैं। उन्होंने महागठबंधन बनाया लोग किसके साथ हैं। बयानवीरों के साथ हैं क्या लोग। बयानवीरों के साथ कोई नहीं है नेता के साथ हैं लोग। तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार नौकरी और जातिगत जनगणना के मुद्दे पर काम कर रही है। महागठबंधन के दो शीर्ष नेता हैं लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार और बिहार की जनता इन्हीं दोनों के साथ है।

Related Articles

Back to top button