ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
मनोरंजन

फाइनल में पहुंचने के लिए सुम्बुल तौकीर ने बनाया नया रिकॉर्ड 

Bigg Boss 16: टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस का फाइनल एपिसोड एक महीने बाद टेलीकास्ट होगा। ऐसे में बचे सभी 9 कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। इस बीच घर में मौजूद सबसे छोटी कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर खान ने एक रिकॉर्ड बनाया है। सुम्बुल की मौजूदगी में बिग बॉस के इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा हुआ, जो आज से पहले किसी कंटेस्टेंट के साथ नहीं हुआ।

टॉप 9 में शामिल हुईं सुम्बुल तौकीर खान

बिग बॉस के घर में किसी कंटेस्टेंट के लिए लंबे समय तक टिके रहना टेढ़ी खीर के बराबर का काम होता है। सु्म्बुल तौकीर खान अब तक जब भी नॉमिनेट हुईं, तब-तब फैंस की वोटिंग और उनके प्यार की वजह से बाल-बाल बच गईं। उनके लिए इस घर में रहना आसान बात नहीं थी। लेकिन किसी तरह उन्होंने अपना सफर टॉप 9 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में पूरा किया। इस सफर के साथ ही सुम्बुल ने नया रिकॉर्ड बनाया है।
इमली’ फेम सुम्बुल तौकीर खान की उम्र 19 वर्ष है। उन्होंने रिकॉर्ड बनाया है, जिसके अनुसार वह 100 दिनों तक बिग बॉस में रुकने वाली सबसे यंग कंटेस्टेंट बन गईं हैं। सुम्बुल इन साढ़े तीन महीनों में कई बार नॉमिनेट हुईं, लेकिन बार-बार बेघर होने से बच गईं।

बिग बॉस के टॉप 9 कंटेस्टेंट्स

बता दें कि हाल ही में अब्दु रोजिक और साजिद खान शो से बाहर हुए हैं। अब घर में एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी, निमृत कौर अहलूवालिया, सौंदर्या शर्मा, शिव ठाकरे, टीना दत्ता, शालीन भनोट, अर्चना गौतम और सुम्बुल तौकीर खान रह गए हैं। इन सभी के बीच बिग बॉस की ट्रॉफी पाने के लिए दमदार लड़ाई देखने को मिल रही है।

 

Related Articles

Back to top button