ब्रेकिंग
MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ... Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... Adhik Maas Kala Ashtami 2026: 3 साल बाद आया अधिक मास कालाष्टमी का महासंयोग; 8 जून को भूलकर भी न करें...
मनोरंजन

बिग बॉस के घर में मंडली की हरकत ने मचाया इंटरनेट का बवाल 

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के आपसी रिश्ते अब हर पल बदलते हुए नजर आ रहे हैं। ये सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चुका है और बिग बॉस हाउस में केवल 9 सदस्य बचे हैं। सलमान खान के रियलिटी शो में बीते हफ्ते ही घरवालों को एक गहरा शॉक्ड लगा, क्योंकि अब्दु और श्रीजिता के अलावा निर्देशक साजिद खान का सफर भी बिग बॉस में खत्म हो गया।
साजिद खान के एविक्ट होने के बाद उनकी मंडली के सदस्य रोते-बिलखते हुए नजर आए। लेकिन एक दिन के बाद ही मंडली के सदस्यों ने कुछ ऐसा किया, जो यूजर्स को बिलकुल भी रास नहीं आया और उनकी तुलना लोगों ने शालीन से कर दी।

बिग बॉस ने पूरे सम्मान के साथ साजिद खान को रविवार के एपिसोड में विदा किया। उन्होंने मंडली और सभी घरवालों के साथ उनकी तस्वीरें गार्डन एरिया में लगाई और चार साल के संघर्षो के बारे में बताया। साजिद खान के जाने से शिव, निमृत और उनकी पूरी मंडली का दिल भले ही टूटा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स उनके घर से बेघर होने के बाद मीम्स बनाते हुए नजर आए।
बीते एपिसोड में साजिद खान को याद करते हुए शिव, सुम्बुल, निमृत और एमसी स्टैन ने ऐसी हरकत की जिसकी तुलना लोगों ने शालीन से कर दी और मंडली को सबसे बड़ा चमचा बताया। दरअसल साजिद खान को याद करते हुए पूरी मंडली बिग बॉस के टनल में बैठ गई और उन्होंने वही पर बैठकर खाना खाया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने शालीन से की तुलना
इस एपिसोड को देखने के बाद मंडली के चारों सदस्यों निमृत, शिव, सुम्बुल और एमसी स्टैन को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने उनकी तुलना शालीन से करते हुए लिखा, ‘इनसे बड़ा चमचा नहीं देखा। अब्दु जब गया तो एक घंटे में ही नॉर्मल हो गए। क्योंकि साजिद खान डाइरेक्टर हैं इसलिए पूरी चमचागिरी हो रही है।
इसी के साथ जो इमेज यूजर ने लगाई है, उस पर लिखा है, ‘और ये शालीन की ओवरएक्टिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मंडली। टनल में जमीन पर खाना खाते हुए, सिर्फ ये दिखा रहे हैं कि वह साजिद खान को कितना मिस कर रहे हैं। वाह क्या एक्टिंग है’।

मंडली ने उड़ाया था शालीन का मजाक –
आपको बता दें कि टीना दत्ता जब बिग बॉस हाउस से एविक्ट हुई थीं, तो उस दौरान शालीन काफी गुमसुम थे। टीना को याद करते हुए शालीन अकेले टनल में गेट के आसपास घूमते हुए नजर आए थे। इस दौरान शिव और एमसी स्टैन ने मिलकर एक्टर के इमोशंस का काफी मजाक उड़ाया था। इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क की बात करें तो, जो सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं उनमें सुम्बुल, टीना, शालीन और सौंदर्या का नाम शामिल है।

Related Articles

Back to top button