ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
बिहार

‘मुस्लिमों को मिलना चाहिए आरक्षण’, सियासी बयानबाजी के बीच लालू यादव की दो टूक

बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है. लालू यादव ने दो टूक कहा है कि मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए. लालू यादव ने बिहार में लालू-राबड़ी राज में जंगलराज के आरोपों पर भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा- वोटर हमारी तरफ हैं, वो डर गए हैं इसलिए जंगलराज का नाम लेकर जनता को भड़का रहे हैं. लालू प्रसाद ने कहा वो संविधान को खत्म करना चाहते हैं, लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. वहीं मुस्लिमों को आरक्षण के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि ‘मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए, पूरा’.

दरअसल बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया था कि आरजेडी और कांग्रेस की मंशा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर डाका डालने और इसे मुसलमानों को देने की है.

तेजस्वी ने भी साधा निशाना

इसपर लालू यादव ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए. जबकि आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा-पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के कार्यकाल के दौरान मुसलमानों सहित पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण शुरू किया गया था. तेजस्वी ने कहा किऐसा लगता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्पूरी ठाकुर का अपमान करने पर तुले हुए हैं. उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू इसपर चुप क्यों है?

Related Articles

Back to top button