ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

फिल्म ‘आरआरआर’ बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म

दिग्गज फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और राम चरण-जूनियर एनटीआर द्वारा अभिनीत फिल्म ‘आरआरआर’ ने फिर भारत का झंडा बुलंद किया है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बाजी मारने के बाद अब 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में भी फिल्म की झोली में दो अवॉर्ड आए हैं। गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड जीता है।

इसके अलावा फिल्म ने अपने गाने ‘नाटू नाटू’ के लिए ‘बेस्ट सॉन्ग’ का भी क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स जीता है।
बता दें कि क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की गई है। ट्वीट में लिखा है, ‘फिल्म ‘आरआरआर’ की कास्ट एंड क्रू को बहुत बधाई। फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें कि इस श्रेणी में ‘आरआरआर’ का मुकाबला, ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’, ‘अर्जेंटीना 1985’, ‘बार्डो’, ‘फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स’, ‘क्लोज’ और ‘डिसीजन टू लीव’ जैसी फिल्मों से हुआ।

लेकिन इन सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए ‘आरआरआर’ ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया है।इसके अलावा फिल्म के गाने नाटू नाटू के लिए भी बेस्ट सॉन्ग का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है। ‘आरआरआर’ मूवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह खुशखबरी साझा की गई है। ट्वीट में लिखा है, ‘यह साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने ‘नाटू नाटू’ के लिए बेस्ट सॉन्ग क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड जीता है।

बता दें कि इससे पहले फिल्म के नाटू नाटू गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के अवॉर्ड से नवाजा गया।क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में अवॉर्ड लेने के बाद एमएम कीरावानी ने सभी का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि, ‘गोल्डन ग्लोब में भी आपको बड़ी सफलता मिली। आपके संगीत की किस खूबी ने दुनिया को आकर्षित किया?’ इस पर कीरावानी ने कहा, ‘यूनिकनेस और फ्रेशनेस ने दुनिया को आकर्षित किया। क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड पाकर मैं बेहद खुश हूं। मेरे कोरियोग्राफर, लिरिक राइटर, मेरे सिंगर्स, प्रोग्रामर और अपने निर्देशक की तरफ से आभार जताता हूं।

Related Articles

Back to top button