ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार खरीदेगी जेट प्लेन, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार नया स्टेट जेट प्लेन खरीदने जा रही है, पिछले एक वर्ष से इसकी प्रक्रिया चल रही है। यूएसए की विमान निर्माता कंपनी से निगोशिएशन(मोल-भाव) के बाद जेट प्लेन खरीदने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। राज्य के विमानन विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है और अब इसे स्वीकृति के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए वर्ष 2022 में 120 करोड़ रुपये के बजट का प्रविधान किया था, लेकिन जेट प्लेन खरीदने के लिए यह राशि पर्याप्त नहीं है, ऐसे में कैबिनेट में राशि बढ़ाए जाने पर भी निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार 200 करोड़ रुपये के बजट प्रविधान का निर्णय लिया जा सकता है। इधर जेट प्लेन के अनुरूप प्रदेशभर के हवाई अड्डों और हवाई पट्टियों का उन्नयन कराया जा रहा है। ताकि यहां जेट प्लेन उतारा जा सके। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लंबे समय से किराए के विमान से हवाई यात्रा कर रहे हैं।

जेट प्लेन निर्माता कंपनी से मोल-भाव के लिए बनाई गई थी कमेटी

मध्य प्रदेश का नया स्टेट जेट प्लेन खरीदने के लिए विमान निर्माता कंपनी से निगोशिएशन(मोल-भाव) किया गया था। इसके लिए अपर मुख्य सचिव वित्त अजीत केसरी की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बनाई गई थी। कंपनी के साथ निगोशिएशन करने के बाद अंतिम कीमत तय करने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा। बता दें कि नए स्टेट जेट प्लेन की खरीदी के निर्णय के लिए 12 दिसंबर 2022 को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने साधिकार समिति की बैठक बुलाई थी। इसी में निगोशिएशन करने समिति बनाने का निर्णय लिया गया था। उल्लेखनीय है कि कमलनाथ सरकार के समय खरीदे गए स्टेट प्लेन के लिए भी इसी प्रकार निगोशिएशन समिति बनाकर विमान की कीमत कम करवाई गई थी। जो बाद में ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

आठ माह पूर्व निकाला था पहला टेंडर

राज्य सरकार ने नया स्टेट जेट प्लेन खरीदने के लिए आठ माह पूर्व पहला टेंडर निकाला था। पहली बार जारी टेंडर में सिर्फ एक कंपनी यूएसए की टेक्स्ट्रान एविएशन लिमिटेड ने अपनी शर्तों के साथ रुचि दिखाई, जिस पर यह टेंडर निरस्त कर दूसरा टेंडर जारी किया गया तथा दूसरे टेंडर में भी कंपनियों द्वारा रुचि नहीं दिखाने पर इसकी अंतिम तिथि एक जुलाई से बढ़ाकर छह जुलाई 2022 कर दी गई थी। दूसरी बार जारी टेंडर में भी फिर वही यूएसए की टेक्स्ट्रान एविएशन लिमिटेड कंपनी की ही बिड आई। अब इस कंपनी से बातचीत के बाद जेट प्लेन खरीदने का प्रस्ताव लगभग तैयार हो गया है और इस माह के अंत तक जेट प्लेन खरीदने की अंतिम प्रक्रिया राज्य स्तर पर पूरी कर ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button