ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

जिला अस्पताल की मर्चुरी से फिर शव की एक आंख गायब, एक पखवाड़े में दूसरी घटना

सागर।  जिला अस्पताल की मर्चुरी में एक बार फिर एक शव की आंख गायब हो गई है। 15 दिन के भीतर यह दूसरा मामला है, जब पोस्टमार्टम के लिए लाए गए शव की आंख गायब हुई हो। इससे पहले चार जनवरी को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब शव को पीएम के लिए टेबल पर रखा गया था। बुधवार रात्रि मर्चुरी में डीप फ्रीजर के अंदर रखे शव की आंख गायब हो गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चूहे ने शव की आंख निकाल ली है। जानकारी के मृताबिक सिविल थाना क्षेत्र के तहत किशोर न्यायालय के पीछे रहने वाला रमेश अहिरवार 15 जनवरी को घर से गायब हो गया था। पुलिस को 16 जनवरी को रमेश घायल अवस्‍था में मिला था। 16 को ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 17 को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद उसका शव मर्चुरी में डीप फ्रीजर में रखा गया था। डाक्टरों के अनुसार रमेश को मिर्गी की बीमारी थी। 17 तक उनकी पहचान नहीं हुई थी। इसीलिए डीप फ्रीजर में शव को रखा गया था। 17-18 जनवरी की दरमियानी रात में फ्रीजर के अंदर रखे शव की आंख गायब हो गई। डाक्टरों के मुताबिक यह आंख चूहों ने कुतरी है। इस संबंध में जिला अस्पताल के आरएमओ डा. अभिषेक ठाकुर का कहना है कि शव को फ्रीजर के अंदर रखा था। प्रथमदृष्टया शव की आंख को चूहे ने कुतरा है। मर्चुरी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है। उससे सही जानकारी लग सकेगी।

Related Articles

Back to top button