ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
उत्तरप्रदेश

24 घंटे के अंदर चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती सुश्री प्राची सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र कुमार सिंह थाना कोतवाली भिनगा मय हमराही टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 028/2023 धारा 380, 411 भादवि से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. हरिओम मौर्या पुत्र राघवराम मौर्या 2. विकास शुक्ला पुत्र सुभाषचन्द शुक्ला निवासीगण ग्राम रामपुर दा0 हरिहरपुर रानी थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती को मुखबिर की सूचना पर भंगहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चोरी का सामान मोटे पतले केबिल, तीन लच्छी पीले रंग के फाइबर केबिल, तीन बोल्ट गोलाकार, एक प्लासनुमा वायर कटर व एक अदद UPS काला रंग जिस पर APC By Schneider Electric SRC 1KUXI लिखा बरामद किया।

वादी मुकदमा विकास कुशवाहा पुत्र युगल किशोर भगत, जे.टी.ओ.(फोन्स) भिनगा जनपद श्रावस्ती ने सूचना दिया कि अज्ञात चोरो द्वारा विद्युत विभाग एक्सचेंज भंगहा से 2G बी.टी.एस सिस्टम, आंशिक फीडर केवल ट्रांसमिशन सिस्टम CPE, पावर प्लांट, पावर केबल, एनरैक्स सिस्टम (कैबिनेट) एवं जनरेटर के अंदर का पूरा सामान चुरा ले गये है। इस सूचना पर कोतवाली भिनगा पर मुकदमा अपराध संख्या 0028/23 धारा 380 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक श्री अमित कुमार सिंह को सुपुर्द हुई जिनके द्वारा आज दिनांक 15.01.2022 को अंदर 24 घंटे अभियोग से संबंधित अभियुक्तगण *1.* हरिओम मौर्या पुत्र राघवराम मौर्या उम्र करीब 21 वर्ष *2.* विकास शुक्ला पुत्र सुभाषचन्द शुक्ला उम्र करीब 22 वर्ष निवासीगण ग्राम रामपुर दा0 हरिहरपुर रानी थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती गिरफ्तारी की गई।

Related Articles

Back to top button