ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मनोरंजन

मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को लिया हिरासत में 

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में रहती है। अदाकारा को लेकर रोजाना कोई न कोई खबर सामने आती है। वहीं अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला मॉडल से जुड़ा है मामला

बता दें, पिछले साल राखी सावंत का एक महिला मॉडल संग विवाद सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी। ऐसे में अब राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कहा जा रहा है कि राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला मॉडल की आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके चलते अब पुलिस ने राखी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

अंबोली पुलिस ने राखी को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राखी को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया, ‘अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है।
कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।’ बता दें राखी को गुरुवार दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करनी थी, जहां उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ पार्टनरशिप की।

Related Articles

Back to top button