ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

महाराष्ट्र संकट के बीच राउत को याद आए ‘बच्चन साहब’, बोले- ‘कोशिश करने वालों कभी हार नही होती’

महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा आए दिन नया मोड़ ले रहा है। भाजपा के सरकार बनाने से इंकार के बाद जहां सत्ता शिवसेना के हाथ जाती दिख रही थी, अब चाभी एनसीपी के हाथ में है। वहीं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की ओर से शिवसेना को कोई मोहलत नहीं मिलने के बाद महाराष्ट्र राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ता दिख रहा है। इसी सियासी संकट के बीच शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत को मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की याद आ गई है।

PunjabKesari

राउत ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करनेवालों की हार नहीं होती- बच्चन। हम होंगे कामयाब, जरूर होंगे। वहीं इससे पहले सोमवार को आदित्य ठाकरे ने भी समर्थन पत्र नहीं सौंप पाने के बाद कहा था कि कहानी अभी बाकी है।

बता दें कि राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शिवसेना ने समर्थन पत्र जमा करने के लिए तीन दिन का समय और मांगा था, लेकिन राज्यपाल ने इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। दरअसल शिवसेना महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस से संपर्क साध रही है, लेकिन शरद पवार नीत एनसीपी ने शर्त रखी है कि महाराष्ट्र में यदि पार्टी का समर्थन चाहिए तो शिवसेना को राजग का साथ छोड़ना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button