ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
राजस्थान

लांचिंग पैड’ बन चुका है….सरकार फिर कांग्रेस की बनी तो खाली ‘टेक ऑफ’ करना बाकी रह जाएगा: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राज्य में पार्टी की दुबारा सरकार बनाने का संकल्प लें। इसके साथ ही गहलोत ने राज्य में बार-बार सरकार बदलने की परिपाटी खत्म करने की जनता से अपील की। गहलोत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गंगानगर शहर में आयोजित ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो’’ अभियान के जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यहां से संकल्प लेकर जाएं कि इस बार हमें सरकार ‘रिपीट’ करनी है। सरकार ‘रिपीट’ करेंगे तो मैं कह सकता हूं कि अभी हमने जो योजनाएं लागू की हैं… हमने विकास का आधार बना लिया है… ‘लांचिंग पैड’ बन चुका है… अगली सरकार फिर कांग्रेस की बन जाएगी तो खाली ‘टेक ऑफ’ करना बाकी रह जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर राजस्थान विकास में पीछे नहीं रहेगा। विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं व विकास पहलों का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने काम में कोई कमी नहीं रखी है और हर विधानसभा क्षेत्र में विकास हुआ है।

उन्होंने लोगों से हर विधानसभा चुनाव में राज्य में सरकार बदलने के ‘रिवाज’ को खत्म करने व दोबारा कांग्रेस सरकार बनाने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि गहलोत गंगानगर हनुमानगढ़ इलाके के दो दिन के दौरे पर हैं।

Related Articles

Back to top button