ब्रेकिंग
Jalandhar Firing Case: यूट्यूबर मनी शौकर और साथी का फिर मिला पुलिस रिमांड; ट्यूबल वाले कमरे से मिले ... Punjab Haryana High Court Order: 17 साल से पेंशन के लिए भटक रहे 80 साल के बुजुर्ग को न्याय; HC ने अध... Kanker News Today: हायटेक क्लासरूम के दावों की खुली पोल! कांकेर के प्राथमिक स्कूल में बदहाली के साये... Chhattisgarh Naxal News: बीजापुर में जमीन के नीचे गाड़कर रखे गए थे हथियार; भैरमगढ़ पुलिस ने जब्त किए... MCB News: चिरमिरी को मिली बड़ी सौगात! स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ₹7.46 करोड़ की बाइपास... Bilaspur High Court News: सूरजपुर के लेखाकार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; रिश्वत केस में 2017 की सजा नि... Jharkhand News Today: हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! PMLA विशेष अदालत में वर्चुअली पेश होंगे सीएम हेमंत... Jharkhand Tribal Empowerment: मोटे अनाज से बदलेगी आदिवासी महिलाओं की तकदीर; SBI और CSIR-CIMFR लेडीज ... Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज छाए रहेंगे बादल; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट... Jharkhand Political News: 'कोयला नहीं मिट्टी से बना हूं'; धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो पर बरसे डुमरी ...
उत्तरप्रदेश

महिला के सिर पर प्रहार कर हत्या….गांव के सिवान में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई जा रही आशंका

बस्ती में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के सिवान में पाया गया। मौके पर पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंची। मौके पर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भदेश्वर नाथ गांव निवासी सरिता पत्नी शैलेश (35) शुक्रवार की शाम घर से नित्यक्रिया के लिए गांव के सिवान में गई थी। काफी देर होने के बाद घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के सिवान में उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसकी शाल, चप्पल और मोबाइल भी अलग अलग स्थानों पर मिले। उसके सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर हत्या की गई है।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। देर रात आईजी आरके भारद्वाज, एसपी आशीष श्रीवास्तव और एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। महिला से दुष्कर्म बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि महिला के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार किया गया है। इस प्रकरण में टीम लगा दी गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button