ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
मनोरंजन

एक्टर रणदीप हुड्डा अब फिल्म ‘लाल रंग 2’ में आएंगे नजर 

अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज करने वाले रणदीप हुड्डा अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर रणदीप हुड्डा ने अपनी आगामी फिल्म ‘लाल रंग 2’ पोस्टर रिलीज किया। साथ ही एक्टर ने इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने की घोषणा भी कर दी है।

‘लाल रंग 2’ में पांचाली चक्रवर्ती और योगेश राहर के साथ रणदीप फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म को अहम अफजाल डायरेक्ट करेंगे। रणदीप ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, ‘ये लो!! हवा में प्रणाम।’ इसके साथ ही रणदीप ने ये खुलासा भी किया कि वो जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

लाल रंग 2 फिल्म लाल रंग का सीक्वल है। बता दें कि फिल्म लाल रंग ब्लड बैंक से खून की चोरी की कहानी थी। वहीं फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और पिया बाजपेयी ने लीड रोल प्ले किया था। हालांकि इसके दूसरे पार्ट की स्टार कास्ट अभी रिवील नहीं की गई है
इस फिल्म के पोस्टर में रणदीप के आसपास खून नजर आ रहा है। वहीं एक्टर की आंखे भी लाल दिख रही हैं, जो इस फिल्म के नाम से मेल खा रही हैं।

रणदीप आखिरी बार 2021 में आई फिल्म ‘राधे’ में नजर आए थे। अब लंबे समय बाद उनके फैंस के लिए ये खुशखबरी है। रणदीप ने अपने करियर में अबतक लगभग 31 फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

 

Related Articles

Back to top button