ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

नए ट्रैफिक नियमों का जिन्न आया बाहर, स्कूटी पर 28 हजार का चालान

गोहाना: हरियाणा में चुनाव खत्म होने के बाद एक बार फिर नए ट्रैफिक नियमों का जिन्न बोतल से बाहर आ चुका है। ट्रैफिक पुलिस ने नए नियमों के तहत चालान करने शुरू किए हैं। रविवार के दिन गोहाना में पालिका बाजार के सामने ट्रैफिक पुलिस गोहाना द्वारा चेकिंग अभियान चालू किया गया था। इस दौरान एक स्कूटी चालक के लाइसेंस व जरूरी कागजात न दिखा पाने पर अलग-अलग धाराओं के तहत ट्रैफिक इंचार्ज ने स्कूटी का नए ट्रैफिक नियमों के अनुसार कुल 28 हजार का चालान किया है।

ट्रैफिक इंचार्ज जयभगवान ने बताया कि चालक बिना हेलमेट और कागजात के स्कूटी चला रहा था। पुलिस को देखकर भाग रहा था लेकिन मौके पर पुलिस ने दबोचकर कागज चेक किए। इस पर गोहाना निवासी स्कूटी चालक राहुल भाटिया कोई भी कागज नहीं दिखा पाया। जिसपर स्कूटी को इंपाउंड कर दिया गया है और साथ ही स्कूटी मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

राहुल बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के साथ ही स्कूटी का रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, एयर पॉल्यूशन एनओसी, और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के कागज साथ नहीं रखे थे। हालांकि उन्होंने कागजात घर पर रखे होने की बात कही और उसे ट्रैफिक पुलिस को मुहैया कराने का वादा किया। लेकिन तब तक ट्रैफिक पुलिस ने राहुल भाटिया का 28 हजार रुपए का चालान काट दिया।

गौरतलब है कि गोहाना में नए नियमों के अनुसार यह दूसरा बड़ा चालान किया गया है। गोहाना में ट्रैफिक पुलिस पूरी चौकसी के दोपहिया और बड़े वाहनों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button