ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

इंदौर में हिंदू लड़की को नशा करवा रहा था ओशाम खान, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा

इंदौर ।  इंदौर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात गंगवाल बस स्टैंड से एक मुस्लिम युवक को पकड़ा। वह हिंदू लड़की को चरस पावडर जैसा नशा करवा रहा था। वह लड़की के साथ खुलेआम अश्लील हरकत कर रहा था। बजरंग दल इंदौर विभाग के संयोजक तन्नू शर्मा ने बताया कि रविवार आधी रात को बजरंग दल के कार्यकर्ता राजेश राठौड़, सरद मदनपुरिया, अर्पित, विपिन राठौड़ किसी काम से गंगवाल बस स्टैंड गए थे। यहां कुछ मुस्लिम युवक एक होटल के बाहर एक हिंदू लड़की के साथ चरस पावडर जैसा नशा कर रहे थे। साथ ही लड़की से खुलेआम अश्लील हरकत भी की जा रही थी। कार्यकर्ताओं को शंका हुई तो उन्होंने युवकों से पूछताछ की। उनमें से एक युवक ने अपना नाम ओशाम खान निवासी चंदन नगर रानी बाग बताया। वहीं लड़की से पूछताछ में पता चला कि वह हिंदू है और गौरीनगर में रहती है।

थाने ले जाने लगे तो चाकू से किया हमला

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लड़की के स्वजन को फोन पर जानकारी दी और बताया कि वह मुस्लिम लड़कों के साथ नशा कर रही है। आप छत्रीपुरा थाने आ जाएं। जब बजरंग दल के कार्यकर्ता ओशान खान और लड़की को छत्रीपुरा थाने ले जाने लगे। तभी मुस्लिम युवकों में से एक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। इसWमें कार्यकर्ता अर्पित घायल हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एक मुस्लिम युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगा दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

लड़की के मोबाइल में मिले फोटो

बजरंग दल के तन्नू शर्मा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता छत्रीपुरा थाने पहुंचे और ओशाम खान के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई। वहीं, लड़की के स्वजन ने बदनामी के डर से एफआइआर नहीं करवाई। जब कार्यकर्ताओं ने लड़की का मोबाइल देखा तो मामला लव जिहाद का निकला। ओशाम ने उस लड़की को प्रेमजाल में फंसा रखा था। उसे नशा भी करवाता था। लड़की और ओशाम के चाकू लिए फोटो भी मिले हैं।

Related Articles

Back to top button