ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
मध्यप्रदेश

रीवा में बैक करते समय कुएं में गिरी कार, चालक की मौत

रीवा।   जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरी के पास वदरांव गौतमान में शराब के नशे में कार बैक करना युवक को महंगा पड़ गया है। कुएं से अनजान युवक ने जैसे ही कार को बैक किया, कार कुएं में जा गिरी, जिसमे अतुल गौतम उम्र 32 वर्ष की हादसे मे दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा दर्ज कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरमौर भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया है। गुरुवार की दोपहर पीएम हो जाने के बाद पुलिस ने शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

क्या थी घटना

घटना की जानकारी देते हुए आर एस बागरी थाना प्रभारी सिरमौर ने बताया कि बीती देर रात अतुल गौतम अपने साथियों के साथ शराब पी कर अपने घर जा रहा था। उस समय कार को उसका चालक रघुवीर साकेत चला रहा था। अचानक कार मुख्य मार्ग से खेत में उतर गई, जिसके बाद अतुल गौतम द्वारा चाभी लेकर कार बैक करने लगा। इसी बीच उसके साथी कार से उतर गए थे, जिसके बाद अतुल को आभास भी नहीं रहा कि कुछ दूर पर कुआं है। बैक करते समय कार 60 फुट गहरे कुए में जा गिरी। इसमें अतुल गौतम की मौत हो गई है।

घर से डेढ़ किलोमीटर दूर हुई दुर्घटना

बताया गया है कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वहां से अतुल गौतम का घर महज डेढ़ किलोमीटर पर था, दुर्घटना की जानकारी मौके पर उपस्थित मृतक के मित्रों ने स्वजन को दी थी। ग्रामीणों ने आनन-फानन अतुल गौतम को निकालकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया कार अतुल गौतम के चाचा आर एस गौतम की बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची एफएसएल टीम

दुर्घटना के बाद गुरुवार की सुबह एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने घटनास्थल से न केवल साक्ष्य जुटाए हैं बल्कि इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर दुर्घटना कैसे हुई।

मामले की जांच की जा रही

कुएं में कार पर जाने के कारण युवक की मौत हो गई है मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रहे हैं।                                          आर एस बागरी, थाना प्रभारी सिरमौर

Related Articles

Back to top button