ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
छत्तीसगढ़

फोरलेन पर बिना संकेतक शुरू किया मिडिल कट

भिलाई। सुपेला में फोरलेन पर ओवरब्रिज निर्माण के कारण प्रियदर्शनी परिसर के सामने स्थित मिडिल कट को बंद कर दिया गया है। इसकी जगह इससे कुछ ही दूरी पर नया मिडिल कट बनाने के साथ इसे आम लोगों के लिए आनन फानन में शुरू कर दिया गया है परन्तु सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम यहां नहीं किए गए हैं।

मिडिल कट से पहले कोई संकेतक अथवा ब्लिंकर नहीं लगाया गया है। इस वजह से यहां पर दुर्घटना की आशंका मंडराने लगी है।फोरलेन पर कुम्हारी, डबरापारा, पावर हाउस एवं मौर्या टाकीज चौक से लेकर सुपेला तक में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। मौर्या टाकीज चौक से लेकर सुपेला तक वाला ओवरब्रिज सबसे लंबा ओवरब्रिज है।
कुछ हिस्से में गर्डर लांचिंग का भी काम शेष रह गया है जिसे इसी माह पूरा करने की तैयारी है। वहीं इस ओवरब्रिज के दोनों छोर पर कनेक्टिंग रोड का काम भी शुरू कर दिया गया है। प्रियदर्शनी परिसर के सामने स्थित मिडिल कट इस कनेक्टिंग रोड वाले हिस्से में आ रहा है।

Related Articles

Back to top button