ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे ओरछा

ओरछा ।  श्रीरामराजा सरकार की नगरी ओरछा से 6800 करोड़ रुपए की लागत से 550 मीटर लंबी 18 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना है। इसको लेकर निवाड़ी जिले के ओरछा थाना के पीछे मैदान में विशाल आमसभा का आयोजन भी किया गया है। इसमें केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पहुंच गए हैं, जो श्रीरामराजा सरकार के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उड़नखटोला भी कुछ ही देर में ओरछा स्थित हेलीपेड पहुंचेगा। जबकि भारत सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल, डा. वीेरेंद्र कुमार, वीके सिंह पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार में मंत्री और बुंदेलखंड के विधायक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मप्र सरकार के कई मंत्री सोमवार को श्रीरामराजा सरकार की शरण में पहुंचेंगे, जहां दर्शन के बाद बुंदेलखंड राष्ट्रीय राजमार्ग के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही आमसभा को भी संबोधित करेंगे। दोनों राज्यों में कुल 6800 करोड़ रुपये की लागत से 550 मीटर लंबी 18 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना है। बेतवा नदी पर ओरछा से टीकमगढ़ मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्य का लोकार्पण और अन्य कार्यों का शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार दोपहर एक बजे भोपाल से रवाना होंगे और दोपहर 2.15 बजे निवाड़ी जिले के ओरछा में पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद चार बजे वे भोपाल के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी स्पेशल फ्लाइट से नागपुर से सुबह 10.45 पर दतिया पहुंचेंगे। मां पीतांबरा पीठ के दर्शन के बाद सवा 12 बजे ओरछा पहुंचेंगे। 12.30 बजे तक रामराजा सरकार के दर्शन के बाद मंदिर का भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होकर करीब चार बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बीते दिनों तरीचरकलां में एक कार्यक्रम के दौरान आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कलेक्टर तरुण भटनागर को मंच से ही हटाने के आदेश दिए थे। इससे प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, स्थानीय प्रशासन को उनके आगमन की स्वीकृति मिल चुकी है। कार्यक्रम में मप्र सरकार के नौ मंत्री और चार केंद्रीय मंत्री भी पहुंचेंगे। बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न विधायकों को भी बुलाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद भी है। शामिल होने वालों में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव, मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, मंत्री कुं. विजय शाह, मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, मंत्री रामकिशोर कांवरे, राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button